फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी सलमान खान से भिड़ गया था ये एक्टर, अब ड्रग्स लेने पर पुलिस ने किया अरेस्ट

Tue, 23 Oct 2018 11:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ajaz khan
विज्ञापन
एक्टर और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट एजाज खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । एजाज खान पर ड्रग्स लेने का आरोप है । एजाज के पास से नशे की 8 गोलियां बरामद की गई हैं । नवी मुंबई पुलिस एजाज से पूछताछ कर रही है ।
विज्ञापन


जब पुलिस ने एजाज को पकड़ा तो वो नशे में धुत थे और जमीन पर गिर पड़े थे । पुलिस ने एजाज के दो फोन भी जब्त कर लिए हैं । ये पहली बार नहीं है जब एजाज को पुलिस ने अरेस्ट किया है। इससे पहले साल 2017 में पुलिस ने एजाज के घर पर छापेमारी की थी । उन पर ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप था । 

साथ ही एजाज पर एक फीमेल हेयरस्टाइलिस्ट को न्यूड और वल्गर तस्वीरें भेजने का भी आरोप है ।
 

ajaz khan
बता दें कि एजाज को फिल्म 'रक्त चरित्र', 'नायक' और 'या रब' जैसी कई फिल्मों में देखा गया है। साथ ही एजाज 'कॉमेडी नाइट विद कपिल', 'करम अपना अपना', 'कहानी हमारे महाभारत की' और 'रहे तेरा आर्शीवाद' जैसे टीवी सीरियल में भी अहम रोल निभाया है । 
  बिग बॉस 12 शुरू होने पर एजाज खान ने खान सिस्टर्स को लेकर कहा था कि वे शो में तरीके से खेलें। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि खान सिस्टर्स बहुत ही दिलचस्प हैं। साल 2013 में आए बिग बॉस 7 में एजाज ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी । 


 
विज्ञापन

एजाज खान - फोटो : ्
वो घर में 105 दिनों तक टिके रहे थे। इस दौरान उनकी कई कंटेस्टेंट्स से लड़ाई भी हुई थी जिसमें सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट बनकर आए एक्टर अरमान कोहली भी शामिल थे। इस शो की विनर गौहर खान थीं । इसके बाद एजाज को बिग बॉस सीजन 8 में भी देखा गया था।

बता दें कि एजाज अपने 15 साल के फिल्मी करियर में तकरीबन 20 फिल्मों में काम कर चुके हैं। इस दौरान उन्हें कई टीवी सीरियल और रियलिटी शोज में भी देखा गया है। साल 2018 में उनकी तीन अपकमिंग फिल्में रिलीज होंगी । जिसमें 'तुझे सलाम इंडिया', 'गुल मकाई' और 'झोल कंपनी प्राइवेट लिमिटेड' शामिल है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें