फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Instagram: अजय देवगन ने बेटे संग तस्वीर साझा कर पूछा अंतर, फैंस ने दिए ये मजेदार जवाब

Tue, 28 Dec 2021 04:32 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अजय देवगन, युग देवगन - फोटो : instagram/ajaydevgn
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन एक बहुत अच्छे कलाकार तो हैं ही, इसके साथ ही वे एक बहुत अच्छे पिता भी हैं। अजय देवगन हर परिस्थिति में हमेशा अपने बच्चों के साथ खड़े नजर आते हैं। बड़े पर्दे के साथ ही अजय देवगन  सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। वे अपने परिवार के साथ पिक्स शेयर करते रहते हैं। अब अजय देवगन में अपने बेटे युग के साथ एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों एक ही तरह से पोज देते नजर आ रहे हैं। बेटे युग के साथ तस्वीर शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन भी दिया है।

विज्ञापन

एक जैसे पोज में नजर आ रहे हैं अजय देवगन और बेटे युग देवगन-
अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटे युग देवगन के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अजय देवगन नेवी की ड्रेस में हैं और कैमरा से शूट करते हुए नजर आ रहे हैं। अजय के बेटे युग देवगन भी इसी तरह कैमरे से शूट करते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा है, अंतर बताओ।
 
विज्ञापन

अजय देवगन के इस पिक्स को शेयर करने के बाद फैंस भी बड़े मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने इस पर चुटकी लेते हुए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, दांतों का अंतर है। तो वहीं दूसरे प्रशंसक ने लिखा, आप (अजय देवगन) शॉट की तलाश में हैं और वह (युग देवगन) खुशी की तलाश में है। इसी तरह से एक अन्य ने चुटकी लेते हुए लिखा, आपका बेटा कोलगेट करता है। इस तस्वीर को शेयर किए जाने के बाद अब तक एक लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं तो वहीं यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें