फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munawar Faruqui Show: मुनव्वर फारूकी ने किया 9 जनवरी को शो का एलान, भाजपा की धमकी- हैदराबाद में घुसने भी नहीं देंगे

Tue, 28 Dec 2021 10:48 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हैदराबाद स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की घोषणा के चार दिन बाद भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना इकाई ने घोषणा की है कि वह इस शो को किसी भी कीमत पर नहीं होने देगी।
विज्ञापन
munawar faruqui - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने हाल ही में यह घोषणा की थी कि वह 9 जनवरी को हैदराबाद में "धंधो" नामक एक शो करने जा रहे हैं। घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स कॉमेडियन को ट्रोल करते हुए लिख रहे हैं कि आपने तो कहा था कॉमेडी छोड़ देंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना इकाई ने यह घोषणा कर दी कि वह किसी भी कीमत पर इस शो को आयोजित नहीं होने देंगे।

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय ने शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे फारूकी को हैदराबाद में प्रदर्शन करने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करें। उन्होंने राज्य पार्टी कार्यालय में एक समारोह में कार्यकर्ताओं से कहा, "फारूकी को शहर में प्रवेश करने से रोकना आपकी जिम्मेदारी है।"

आयोजन स्थल को रखा गुप्त

22 दिसंबर को, फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम पर 9 जनवरी को हैदराबाद में आयोजित हाेने वाले अपने शो 'धंधो' की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि टिकटों की बिक्री ऑनलाइन की जाएगी। हालांकि आयोजन स्थल को गुप्त रखा गया।

महानिदेशक को लिखा पत्र

हैदराबाद के फायरब्रांड भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने भी पुलिस महानिदेशक एम महेंद्र रेड्डी को एक पत्र भेजा। इस पत्र में उन्होंने शो न होने देने की प्राथना की। उन्होंने लिखा, फारूकी को शहर में अपना शो आयोजित करने की अनुमति न दें, क्योंकि यह शो हिंदू धर्म और देवी-देवताओं के खिलाफ नफरत पैदा करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

37 दिनों के लिए हुई थी जेल

विधायक ने अपने पत्र के जरिए याद दिलाया कि हिंदू देवताओं के खिलाफ नफरत पैदा करने वाले भाषण देने के लिए फारूकी को 37 दिनों के लिए गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने जनवरी में इंदौर में एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भी गंभीर टिप्पणी की थी। उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए), गोधरा घटना और कार सेवकों आदि के खिलाफ भी टिप्पणी कर लोगों को उकसाने की कोशिश की थी।

पुलिस को दी गई चेतावनी

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्यक्रम की अनुमति दी गई, तो हिंदू समर्थक सड़कों पर उतर आएंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे। जिससे हैदराबाद की शांति भंग होगी।

विज्ञापन

इन स्टैंड-अप कॉमेडियन का किया था स्वागत

उल्लेखनीय है कि 17 दिसंबर को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे और राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के टी रामाराव ने फारूकी और कुणाल कामरा जैसे स्टैंड-अप कॉमेडियन का हैदराबाद में शो करने के लिए स्वागत किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें