कन्हैयालाल मर्डर केस पर बनेगी फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
देश को झकझोर कर रख देने वाले नृशंस कन्हैयालाल हत्याकांड को आज 28 जून को एक साल हो गया है। अब इस हत्याकांड पर फिल्म बनाने की तैयारी है। बता दें कि उदयपुर में 28 जून 2022 को हुए कन्हैया लाल हत्याकांड ने देश को हिलाकर रख दिया था। दुकान में घुसकर कन्हैयालाल की निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद हत्या का ही एक लाइव वीडियो वायरल हुआ था। इस खूंखार घटना को अंजाम देने वाले गौस मोहम्मद और रियाज अत्तारी जेल की सलाखों में हैं। वहीं अब इस हत्याकांड पर फिल्म बनने जा रही है।
मुंबई से आया था कॉल
कन्हैयालाल हत्याकांड पर मुंबई का एक प्रोडक्शन हाउस फिल्म बनाने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी टीम आज मुंबई से उदयपुर आएगी। दिवंगत कन्हैयालाल तेली के बड़े बेटे यश तेली ने एक बातचीत के दौरान बताया कि कुछ दिन पहले मुंबई के जानी फिरफॉक्स नाम की एक कंपनी से कॉल आया था, जिसमें निर्देशक अमित जानी ने बात की थी। उन्होंने कहा कि हम कन्हैयालाल यानी आपके पिता के हत्याकांड पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं।
Aanand L. Rai Birthday: आनंद एल राय ने शुरुआत में असफलता का स्वाद चख उठाया बड़ा कदम, फिर ऐसे बदली अपनी किस्मत
परिवार ने दी रजामांदी!
यश तेली ने आगे बताया कि,' उस समय तो मैंने निर्देशक से परिवार के सदस्यों से बात करने के लिए कहा था। तब परिवार के सदस्यों ने न कह दिया था, लेकिन फिर बातचीत की तो फिल्म से कोई समस्या नहीं है। वे राजी हो गए हैं। अभी तीन दिन पहले ही अमित जानी से बात हुई है। उनको फिल्म बनाने के लिए हां कर दिया है। यश के मुताबिक फिल्म की टीम 28 जून को उदयपुर आएगी और बातचीत करेगी। यश ने बताया कि टीम उदयपुर आकर हर किरदार के बारे में जानकारी जुटाएगी। इसके बाद वह फिल्म के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने संदीप सिंह के साथ किया मेगा बजट प्रोजेक्ट का एलान, जल्द जारी होगा फिल्म नाम
फिल्म में शामिल होंगे यह किरदार?
आपको बता दे कि इस हत्याकांड में कई किरदार हैं। खुद दिवंगत कन्हैयालाल तेली, उनके दोनों बेटे और बेटी। मुख्य आरोपी गौस मोहम्मद, रियाज अत्तारी सहित अन्य सह आरोपी। इसके अलावा हत्या के बाद जब आरोपी भाग रहे थे, तब राजसमंद के दो युवकों की सजगता से पकड़ में आए थे। इसके अलावा इस मामले में तत्काल एक्शन लेने वाले और लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारी।
Jaid Hadid: मां ने पड़ोसी के दरवाजे पर दिया था छोड़, कूड़े से खाया खाना, बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट का छलका दर्द