फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Bachchan: ओम प्रकाश चौटाला को मिली 10वीं- 12वीं की मार्कशीट, ‘दसवीं’ स्टार अभिषेक बच्चन ने दी बधाई

Tue, 10 May 2022 06:21 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने 87 साल की उम्र में 10वीं और 12वीं प्रथम श्रेणी से पास की थी। इस सिलसिले में अब हाल ही में हरियाणा बोर्ड  ने ओम प्रकाश चौटाला को दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट दी है।
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन बीते दिनों रिलीज हुई अपनी फिल्म दसवीं को लेकर काफी सुर्खियों में थे। ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी। यह फिल्म एक राज्य के मुख्यमंत्री पर आधारित है जो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल चला जाता और फिर वहीं से अपनी दसवीं की परीक्षा पूरी करता है। फिल्म की कहानी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के जीवन से प्रेरित है। 

दरअसल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने 87 साल की उम्र में 10वीं और 12वीं प्रथम श्रेणी से पास की थी। इस सिलसिले में अब हाल ही में हरियाणा बोर्ड  ने ओम प्रकाश चौटाला को दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट दी है। सोशल मीडिया पर अपनी मार्कशीट पकड़े ओम प्रकाश चौटाला की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। 

विज्ञापन




पूर्व मुख्यमंत्री की इस तस्वीरों पर अब बॉलीवुड एक्टर अभिषेक कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्टर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इन तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए लिखा, बधाई। इसके साथ ही अभिनेता हैशटैग दसवीं भी लिखा। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अगस्त 2021 में 10वीं का अंग्रेजी का पेपर दिया था, जिसमें उन्होंने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की बात करें तो फिल्म 'दसवीं' में मुख्यमंत्री गंगाराम चौधरी (अभिषेक बच्चन) की कहानी दिखाई गई है, जो भ्रष्टाचार के बाद जेल चला जाता है। वहां उसके तौर-तरीके से सभी उसपर हंसते हैं और उसे गंवार भी कहने लगते हैं। ये बात गंगाराम को बुरी लगती है, जिसके बाद दसवीं की परीक्षा देने की ठान लेता है। अब गंगाराम किन चुनौतियों के बीच अपनी 'दसवीं' की परीक्षा देगा, ये फिल्म में देखने को मिलेगा। फिल्म में निम्रत कौर अभिषेक बच्चन की पत्नी की भूमिका में हैं और यामी गौतम पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आईं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें