फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Bachchan: सपा में अपने नाम को लेकर मची हलचल पर अभिषेक खामोश, अब अखिलेश के मुंबई पहुंचने पर लगेगी मुहर

Sun, 16 Jul 2023 11:55 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अभिषेक बच्चन - फोटो : social media
समाजवादी पार्टी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन को उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने के बारे में विचार कर रही है। यह खबर सामने आने के बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि अभिषेक भी अपने माता-पिता की तरह राजनीति में कदम रख सकते हैं। अमिताभ बच्चन ने 1984 में इलाहाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। वहीं, जया बच्चन अभी समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य हैं। चर्चा है कि अभिषेक भी समाजवादी पार्टी के टिकट पर ही 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
इस बीच 10 साल पहले दिया गया अभिषेक का एक इंटरव्यू चर्चा में आ गया है। इस इंटरव्यू में वह राजनीति में आने को लेकर बात करते दिख रहे हैं। 2013 के इस इंटरव्यू में जब अभिषेक से राजनीति पर बात की गई थी, तब उन्होंने कहा था, 'मेरे माता-पिता राजनीति में हैं लेकिन मैं पॉलिटिक्स में नहीं जाऊंगा। मैं पर्दे पर नेता की भूमिका में नजर आ सकता हूं, रियल लाइफ में नहीं। मैं कभी भी राजनीति नहीं करूंगा।'
विज्ञापन

3 of 6
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
सपा ले रही फीडबैक
इस बीच, उत्तर प्रदेश से मिली जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा अभिषेक को लोकसभा चुनाव का टिकट देने की संभावनाओं पर स्थानीय पदाधिकारियों से फीडबैक भी लिया जा रहा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्द ही मुंबई जाकर अमिताभ बच्चन और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन से मुलाकात कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: वेटरन प्रोड्यूसर सरोज अंबर का निधन, छह महीने में दूसरे बड़े झटके से टूटे महेश कोठारे

4 of 6
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अभी न्यूयॉर्क में हैं अभिषेक 
अभिषेक बच्चन ने वैसे तो 10 साल पहले एक इंटरव्यू में राजनीति में आने की संभावनाओं से इनकार किया था। लेकिन, समाजवादी पार्टी के ताजा घटनाक्रम पर वह अब तक कुछ नहीं बोले हैं। 'अमर उजाला' ने प्रयागराज में समाजवादी पार्टी की तरफ से चल रहे इस सर्वे के बारे में अभिषेक बच्चन से बात करने की कोशिश की है। बताया गया कि वह अभी न्यूयॉर्क में हैं।
विज्ञापन

5 of 6
amitabh bachchan - फोटो : social media
करीब तीन साल सांसद रहे अमिताभ
अमिताभ बच्चन की बात करें तो उन्होंने 1984 में इलाहाबाद में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए दिग्गज नेता हेमवती नंदन बहुगुणा को हराया था। जुलाई 1987 में अमिताभ ने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। 

यह भी पढ़ें: करण जौहर ने फिर किया नेपोटिज्म का समर्थन? 'वृषभ' में शनाया कपूर की एंट्री पर कह दी यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
जया 2004 से सांसद
वहीं, जया बच्चन की बात करें तो वह 2004 में समाजवादी पार्टी में शामिल हुईं और पहली बार सांसद बनीं। वह चार बार से राज्यसभा सदस्य हैं। 2018 से उनका चौथा कार्यकाल चल रहा है।

यह भी पढ़ें: जब लगातार रिजेक्शन मिलने के बाद कटरीना ने बदल लिया था नाम, फिर ऐसे मिली करियर को उड़ान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें