फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhay Deol: अगर एक्टर न बनते तो जर्नलिस्ट होते अभय देओल, इस फिल्म से मिली कामयाबी

Wed, 15 Mar 2023 08:43 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभय आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 15 मार्च 1976 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम अजीत सिंह देओल है और उनकी मां का नाम उषा देओल है। अभय फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के भतीजे हैं।
विज्ञापन
अभय देओल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड जगत में ऐसे कई अभिनेता हैं, जो अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही अभिनेता अभय देओल के बारे में बताने जा रहे हैं। अभय फिल्मी जगत के  एक मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। अभय बॉलीवुड के मशहूर घराने देओल परिवार से ताल्लुक रखते हैं। बॉलीवुड अभिनेता अभय इंडस्ट्री में काफी समय से हैं और अपनी यहां अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं। इसके अलावा अभय अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। तो चलिए जानते हैं इनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से।

विज्ञापन

abhay deol

अभय ने फिल्म ‘सोचा न था’ से  किया बॉलीवुड डेब्यू 
अभय आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 15 मार्च 1976 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम अजीत सिंह देओल है और उनकी मां का नाम उषा देओल है। अभय फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के भतीजे है। अभय ने साल 2005 में आई फिल्म  ‘सोचा ना था’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था। इस फिल्म में अभय के साथ आयशा टाकिया मुख्य भूमिका में थीं। इन सबके बावजूद अभय को लोकप्रियता कॉमेडी फिल्म ओए लकी लकी ओए से मिली थी।

abhay deol

पत्रकारिता को छोड़ एक्टिंग में बनाया करियर

एक इंटरव्यू में अभय ने बताया था कि अपने करियर को लेकर उनके दिमाग में चार प्रोफेशन थे। इनमें एक्टिंग, पेंटिंग, फिलॉसफी और पत्रकारिता शामिल थे। अभय ने इन चारों में से एक्टिंग को चुना था। अपने स्कूली दिनों से ही वह थिएटर से जुड़े हुए थे। उनका एकमात्र ख्वाब यही था कि वह अपने भाइयों की तरह ही बॉलीवुड में अपनी सफल पहचान बनाएं।

विज्ञापन

abhay deol

अभय खुद को मानते हैं एक्सपेरिमेंटल अभिनेता

बता दें कि अभय ने खुद को एक्सपेरिमेंटल अभिनेता ही माना, जो फिल्मों से लोहा लेता है। एक इंटरव्यू में अभय ने कहा था, ‘मैं इंडस्ट्री में पैदा हुआ था, इसलिए मैं बहुत अंदर के व्यक्ति के रूप में जाना जाता, लेकिन मैं एक बाहरी व्यक्ति बन गया। हालांकि, लोग चाहकर भी मुझे एक बाहरी व्यक्ति नहीं मान सकते, क्योंकि मैं एक फिल्मी परिवार में पैदा हुआ था।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें