फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Sharma: 300 करोड़ के मालिक हैं कपिल शर्मा? नेट वर्थ के सवाल पर कॉमेडियन ने दिया यह मजेदार जवाब

Wed, 15 Mar 2023 08:41 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक इंटरव्यू के दौरान कपिल शर्मा से पूछा गया कि क्या आपकी नेट वर्थ 300 करोड़ है? इस पर कॉमेडियन ने हंसते हुए हुए मजेदार जवाब दिया। 
विज्ञापन
कपिल शर्मा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ज्विगाटो' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिलहाल वह इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान हाल ही में दिए इंटरव्यू ने कहा था कि वह अपनी सभी उपलब्धियों के बावजूद खुद को एक मध्यवर्गीय व्यक्ति मानते हैं। माना जाता है कि कपिल के पास 300 करोड़ की संपत्ति है। अब अपनी नेट वर्थ के बारे में अभिनेता ने जवाब दिया।

विज्ञापन

कपिल शर्मा - फोटो : social media
दरअसल, इंटरव्यू के दौरान कपिल से पूछा गया कि क्या आपकी नेट वर्थ 300 करोड़ है। इस पर कॉमेडियन हंस पड़े। उन्होंने इस पर जवाब देते हुए कहा कि 'मैंने भी बहुत पैसा खोया है, लेकिन सच कहूं तो मैं इन सबके बारे में नहीं सोचता। मुझे पता है कि मेरे पास एक घर है।  एक कार है। मेरा एक परिवार है और यही मायने रखता है। बेशक, मैं कोई संत नहीं हूं। मैं अच्छा पैसा नहीं ठुकराऊंगा, लेकिन आज भी मेरी सोच सैलरी वाली है। मेरी पत्नी चीजों पर खर्च करना पसंद करती हैं, लेकिन मैं नहीं।

TJMM BO Collection: 100 करोड़ के क्लब से कुछ कदम दूर 'तू झूठी मैं मक्कार', रिलीज के सातवें दिन हुई इतनी कमाई

कपिल शर्मा - फोटो : social media
इस दौरान कपिल ने अपनी पत्नी की भी तारीफ की। कपिल ने कहा कि उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ को शादी के बाद किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा, क्योंकि वह एक अच्छे परिवार से हैं। दोनों पंजाबी हैं और अच्छी बॉन्डिंग रखते हैं। उन्होंने कहा कि उनके मन में गिन्नी के लिए बहुत सम्मान है, क्योंकि वह उनके साथ तब भी खड़ी थीं, जब कोई नहीं जानता था कि कपिल कौन हैं? वह अच्छे और बुरे समय में उनके साथ थीं।

Priyanka Chopra: शाहरुख ने बॉलीवुड को हॉलीवुड से बताया बेहतर तो प्रियंका ने दिया जवाब, बोलीं- मैं घमंडी नहीं
विज्ञापन

कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' - फोटो : इंस्टाग्राम
कपिल अपने शो 'द कपिल शर्मा' से घर घर में फेमस हैं। अब वह नंदिता दास की फिल्म 'ज्विगाटो' एक फूड डिलीवरी बॉय का किरदार निभा रहे हैं, जो रेटिंग और एल्गोरिदम की दुनिया से जूझता है। वहीं अभिनेत्री शहाना गोस्वामी ने उनकी पत्नी और गृहिणी की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 17 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Siddharth Anand: 'गिरगिट' की तरह रंग बदलते हैं ऋतिक रोशन! सिद्धार्थ आनंद ने 'फाइटर' स्टार को लेकर कही बड़ी बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें