'आशिकी 3' के एलान के बाद से ही फिल्म की हीरोइन के नाम की चर्चा जोरों पर हो रही है। अभी तक इस फिल्म को लेकर कई अभिनेत्रियों का नाम सामने आ चुका है, लेकिन फैंस का मानना था कि दीपिका पादुकोण ही वह हैं जो 'आशिकी 3' में कार्तिक के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। हालांकि, महेश भट्ट ने लोगों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। दरअसल, हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में महेश भट्ट ने फिल्म के लिए किसी भी अभिनेत्री को कास्ट किए जाने की बात को सिरे से नकार दिया है। इसके साथ ही निर्माता ने यह भी खुलासा किया है कि वह आशिकी 3 के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं।
Box Office Report: मंडे टेस्ट में फेल हुईं सलाम वेंकी और विजयानंद, चौथे सोमवार को भी 'दृश्यम 2' ने मारी बाजी
साल 1990 में आई फिल्म आशिकी को महेश भट्ट ने निर्देशित किया था। यह टी-सीरीज और विशेष फिल्म्स द्वारा रिलीज की गई थी। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद साल 2013 में मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म आशिकी 2 रिलीज हुई। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर नजर आए। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। अब इस सीरीज की तीसरी कड़ी के लिए भट्ट कैंप के साथ अनुराग बसु जुड़े हैं। जहां कार्तिक आर्यन फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे, वहीं इसके निर्देशन की कमान अनुराग बासु को दी गई है।
Athiya Shetty KL Rahul: सामने आई अथिया और राहुल की शादी की तारीख, दक्षिण भारतीय रस्मों के साथ लेंगे सात फेरे