फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान और किरण राव हफ्ते भर घर से नहीं निकल पाएंगे बाहर, हो गई है ये बीमारी

Mon, 07 Aug 2017 05:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव 
विज्ञापन
आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव को  स्वाइन फ्लू हो गया है। फिलहाल दोनों में से कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि उनके घर पर ही दोनों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


रविवार को दोनों पुणे में एक एनजीओ के कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने वाले थे लेकिन नासाज तबीयत के चलते वो इवेंट में शामिल नहीं हो पाए। दोनों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इवेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

पढ़े- 23 साल छोटे भाई तैमूर को राखी बांधेंगी सारा अली खान, जानें ऐश्वर्या की बेटी का कौन है भाई

इस दौरान उन्होंने बताया कि करीब 7 दिन तक उन्हें घर में रहने की सलाह दी गई है। इवेंट में किसी स्टार का शामिल होना जरूरी था। इसके लिए उन्होंने अपने दोस्त शाहरुख खान से इवेंट में शामिल होने की रिक्वेस्ट की। 
विज्ञापन


आमिर खान के कहने पर शाहरुख इस इवेंट में शामिल हुए। इसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने भी शिरकत की थी। आमिर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रक्त की जांच करवाने के बाद उन्हें पता चला कि उन्हें स्वाइन फ्लू है और अब वे कम से कम एक हफ्ते तक किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।

पढ़े- Rakhi Spl: फिल्मी दुनिया के ये बड़े स्टार, रियल लाइफ में हैं भाई-बहन
  Thx @aamir_khan & Kiran for giving me the honour to stand in for u. @dev_fadnavis ur concern for farmers is touching pic.twitter.com/lWX3Rh8xIH — Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 6, 2017
विज्ञापन

get well sonn #AAMIRKHAN https://t.co/GLVwgMemEa — Thugs of Hindustan (@2018diwaliaamir) August 6, 2017

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें