आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'लगान' 21वीं सदी की सबसे अहम फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म से आमिर खान ने बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया था। रिलीज के बाद इस फिल्म को काफी तारीफ मिली। इसके साथ ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कामयाब रही। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के पर्दे के पीछे की कहानियां भी उतनी ही रोमांचक हैं, जितनी कि पर्दे पर दिखाई देने वाली कहानी।
लगान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान को पड़ी डांट
जस्ट टू फिल्मी के साथ बातचीत में आमिर खान ने 'लगान' के सेट से जुड़ा एक मजेदार किस्सा बताया है। उन्होंने बताया कि असिस्टेंट डायरेक्टर रीमा कागती ने उन्हें एक शॉट के लिए समय पर न पहुंचने पर डांटा था। उस पल को याद करते हुए उन्होंने हंसते हुए कहा, 'लगान में बहुत सारे एक्टर्स थे और वह असिस्टेंड डायरेक्टर थीं। उन्हें सारी टाइमिंग प्लान करनी पड़ती थी, जैसे कौन किस समय आएगा, कौन कब नाश्ता करेगा, वगैरह। वे नाश्ते के लिए 15 मिनट का समय रखती थीं और मैं धीरे-धीरे खाता हूं। मैं हर काम धीरे-धीरे करता हूं, इसलिए मैंने उनसे कहा कि वे मुझे 15 मिनट पहले बुला लें। इस पर उन्होंने मुझे डांटा और कहा, 'सिर्फ तुम्हारे लिए, पूरी हेयर और मेकअप टीम 15 मिनट पहले नहीं आएगी।'
फिल्म 'लगान'
- फोटो : सोशल मीडिया
थक हार कर लौटे आमिर खान
उन्होंने आगे कहा 'मैं प्रोड्यूसर था और उन्होंने मुझे डांटा। मैंने कहा, 'मुझे थोड़ा समय लगता है।' इस पर उन्होंने कहा, 'मुझे कोई परवाह नहीं, तुम्हें आना ही होग।' मुझे बुरा लगा। इसलिए मैंने कहा, 'अब से, मैं नाश्ता नहीं करूंगा।' इस बात का उन पर कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने कहा, 'बहुत बढ़िया, फिर तो तुम समय पर तैयार हो सकते हो।' एक हफ्ते बाद, थक-हारकर, मैं फिर से वहीं नाश्ता करने लगा।''
लगान
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म ने जीते कई अवॉर्ड
'लगान' जून 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। इस फिल्म को ऑस्कर की 'बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म' श्रेणी में नामांकन मिला। इसने आठ नेशनल फिल्म पुरस्कार भी जीते हैं।