फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौट रहा है ‘कॉफी विद करण’, करण जौहर ने कंफर्म किया सीजन 9; जानें कबसे होगी शुरुआत

Sat, 25 Apr 2026 07:06 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Koffee With Karan New Season: करण जौहर ने आखिरकार ये कंफर्म कर दिया है कि ‘कॉफी विद करण’ नए सीजन के साथ लौट रहा है। जानिए कबसे आएगा सीजन 9…
विज्ञापन
'कॉफी विद करण' में करण जौहर - फोटो : करण जौहर इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर की फिल्मों के अलावा उनका रियलिटी शो ‘कॉफी विद करण’ भी काफी लोकप्रिय रहा है। हालांकि, शो को लेकर कई तरह की कंट्रोवर्सी भी देखने को मिली हैं। लेकिन फैंस काफी वक्त से शो के नए सीजन का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार करण जौहर ने कंफर्म कर दिया है कि वो जल्द ही सीजन 9 को लेकर आने वाले हैं। करण ने इसके साथ ही शो की रिलीज डेट के बारे में भी जानकारी दी है।

दिवाली पर आएगा सीजन 9

विज्ञापन

द वीक के साथ बातचीत के दौरान एक दर्शक ने करण जौहर से ‘कॉफी विद करण’ के संभावित वापसी की तारीख के बारे में पूछा। इस पर मुस्कुराते हुए करण ने कहा, ‘दिवाली। सीजन 9।’ यानी ‘कॉफी विद करण’ का नया सीजन इस साल दिवाली से आएगा। यह नौवां सीजन होगा। इससे पहले ‘कॉफी विद करण’ के 8 सीजन आ चुके हैं।

विज्ञापन

कॉफी विद करण - फोटो : सोशल मीडिया
शो पर देखने को मिले कई विवादित पल
‘कॉफी विद करण’ का पहला सीजन साल 2004 में प्रसारित हुआ था। इसके बाद से अब तक शो के 8 सीजन आ चुके हैं। सभी सीजन करण जौहर ने ही होस्ट किए हैं। हालांकि, इस शो के दौरान कई ऐसे पल भी आए, जिन्होंने विवाद खड़े किए।

सोनम कपूर और दीपिका द्वारा रणबीर कपूर पर कटाक्ष करने से लेकर इमरान हाशमी द्वारा ऐश्वर्या राय के लिए इस्तेमाल किए गए अभद्र शब्दों तक। हार्दिक पांड्या को भी शो में अपनी डेटिंग लाइफ पर की गई टिप्पणियों के लिए भारी आलोचना का सामना करना पड़ा और आलिया को एक गलत रैपिड फायर प्रश्न के कारण कई साल तक परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें