फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: 'ओम शांति ओम' का हिस्सा क्यों नहीं बने आमिर खान? वर्षों बाद फराह खान ने खोला मजेदार राज

Sun, 10 Sep 2023 09:40 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'ओम शांति ओम' के दीवानगी गाने में कैमियो से आमिर खान ने इनकार कर दिया था। वहीं, उन्होंने इसके पीछे जो मजेदार कारण दिया था, उसका खुलासा अब जाकर फराह खान ने किया है। 
 
विज्ञापन
आमिर खान-फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फराह खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। इन्हीं में से दो मुख्य नाम 'मैं हूं ना' और 'ओम शांति ओम' का है। 'ओम शांति ओम' दीपिका पादुकोण की डेब्यू फिल्म थी, और इसमें शाहरुख खान संग उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी। बता दें कि फिल्म के गाने और शाहरुख के डायलॉग आज भी दर्शकों की जुबान पर हैं। 'ओम शांति ओम' की एक और मजबूत याद यह है कि इसके 'दीवानगी' गाने में इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों को एक साथ लाया गया था। गाने में 31 स्टार्स थे। हालांकि, इससे आमिर खान और अमिताभ बच्चन गायब थे।

फराह खान का 'ओम शांति ओम' पर बड़ा खुलासा

मनीष पॉल के पॉडकास्ट पर हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फराह खान ने असली कारण का खुलासा किया कि बिग बी और आमिर इस गाने का हिस्सा क्यों नहीं थे। निर्देशक ने कहा कि अमिताभ बच्चन नहीं आ सके क्योंकि उस सप्ताह अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी थी। फराह ने कहा, लेकिन आमिर ने जो वजह बताई वह बहुत मजेदार है। उन्होंने खुलासा किया कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने उन्हें बताया था कि वह उस समय तारे जमीन पर की एडिटिंग कर रहे थे, इसलिए वह नहीं आ सकते थे।'

विज्ञापन


Anurag Kashyap: 'नवाजुद्दीन को गलत समझा जाता है, क्योंकि...,' अनुराग ने 'हड्डी' को-स्टार को लेकर कही बड़ी बात

आमिर खान के कैमियो न करने की असली वजह

आमिर की बात सुनकर फराह ने उनसे रिक्वेस्ट की कि वह दो घंटे में शूट कर लेंगी। फिर भी आमिर ने उन्हें फोन किया और कहा कि वह फिल्म की एडिटिंग कर रहे हैं, और अगर वह एडिटिंग छोड़कर दो घंटे के लिए आएंगे तो उनकी फिल्म छह महीने लेट हो जाएगी। काफी बाद में जब फराह ने उनसे असली वजह पूछी तो आमिर ने उन्हें बताया कि वह आना ही नहीं चाहते थे।

Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह ने की गदर 2 की आलोचना, फिल्म को लेकर कह दी यह बड़ी बात

दीपिका पादुकोण की डेब्यू फिल्म थी 'ओम शांति ओम'

इससे पहले फिल्ममेकर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि शाहरुख ने फराह से वादा किया था कि वह दिलीप कुमार और सायरा बानो को भी फिल्म में शामिल करेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। इस बीच, सलमान खान और सैफ अली खान, धर्मेंद्र को डांस करते देखना चाहते थे, और उस अचानक हुए पल को गाने में खूबसूरती से कैद किया गया। 'ओम शांति ओम' फिल्म 'सांवरिया' के साथ रिलीज हुई थी, जिसके जरिए रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें