ira khan
- फोटो : insta
आयरा खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह व्हाइट कलर की सिंपल कॉटन की साड़ी में नजर आ रही हैं। आयरा ने अपने बालों को खुला रखा है और स्माइल करती नजर आ रही हैं। आयरा ने एक साथ दो से तीन तस्वीरें शेयर की हैं। जहां एक तस्वीर में आयरा, नुपुर और उनकी मां तीनों नजर आ रहे हैं तो वहीं एक तस्वीर में आयरा बॉयफ्रेंड नुपुर संग दिखाई दे रही हैं और एक तस्वीर में आयरा ने अकेले पोज दिया है, जिसमें वह हैडबैग लिए दिखाई दे रही हैं। इन सभी तस्वीरों में सिंपल लुक में वह खूबसूरत लग रही हैं।