फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: आमिर खान की बेटी इरा खान बर्थडे की तस्वीर को लेकर हुईं ट्रोल, यूजर्स का तंज- माहौल बहुत पारिवारिक है

Mon, 09 May 2022 10:06 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर दिन कुछ न कुछ खास करके लोगों को उसके बारे में बताती रहती हैं। आमिर खान भी अपनी बेटी के साथ खूब समय बिताते नजर आते हैं। हाल ही में इरा खान ने अभिनेता आमिर खान, भाई आजाद और मां रीना दत्ता के साथ अपना 25वां जन्मदिन मनाया है। उन्होंने केक काटने और बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की हैं, जो कि वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

इस तस्वीर को एक फैन पेज के जरिए अपलोड किया गया  है। तस्वीर में इरा ने स्विमवियर पहना है। इस दौरान उनके पिता आमिर खान और भाई आजाद भी हैं। इरा हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ जन्मदिन मनाया और केक काटा। मल्टी कलर की बिकिनी और ईयररिंग्स में इरा हमेशा की तरह स्टाइलिश लग रही थीं। इस दौरान इरा की मां रीना ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में खूबसूरत लग रही थीं। कुछ लोगों को परिवार के साथ ये तस्वीर पसंद आ रही है तो वहीं कुछ लोगों ने इरा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

इरा खान, नुपुर शिखरे - फोटो : Instagram
बर्थडे की तस्वीरों को लेकर बहुत से यूजर्स को इरा का लुक नहीं पसंद आया। एक यूजर ने कहा- ये बर्थडे है कि पूल पार्टी। वहीं दूसरे ने लिखा- बहुत पारिवारिक माहौल है। एक अन्य शख्स ने लिखा- ऐसे बर्थडे कौन मनाता है। बता दें कि इससे पहले इरा खान को ईद पर भी उनके लुक के लिए काफी ट्रोल किया गया था। 
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले इरा के बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे ने भी उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माई लव...आई लव यू सो मच। पहली तस्वीर में वह केक काटने से पहले मोमबत्तियां फूंकती नजर आ रही हैं वहीं दूसरी तस्वीर में वह चिल करती दिख रही हैं। आखिरी तस्वीर में दोनों को एक रेस्टोरेंट में बैठे देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें