फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा और महेश के लिए 'परफेक्ट' नहीं आलिया

Wed, 31 Oct 2012 10:03 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से सुर्ख़ियों में आईं आलिया भट्ट की तारीफ इंडस्ट्री में इन दिनों हर कोई कर रहा है। इंडस्ट्री के जानकर उनके करियर को लम्बा करार दे रहे हैं। करन जौहर उन्हें अपने बैनर की दो फिल्में ऑफर कर चुके हैं लेकिन आलिया के घर वाले अब तक शायद उनके टैलेंट को नहीं समझ पाए हैं। वह आलिया को भी बच्ची ही कह रहे हैं।
विज्ञापन


पापा महेश भट्ट ने जहाँ पहले ही तय कर लिया है कि वे अपनी फिल्म में आलिया को नहीं लेंगे तो वहीं अब आलिया की डायरेक्टर बहन पूजा भट्ट ने भी आलिया को न कह दिया है। पूजा भट्ट इन दिनों मिस्टर लव नाम की फिल्म बना रहीं हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें रणदीप हुड्डा को कास्ट कर लिया है।

इस फिल्म में आलिया को लेने पर पूजा कहती हैं कि आलिया अभी बहुत छोटी हैं इसलिए वह इस फिल्म के लिए परफेक्ट नहीं हैं। गौरतलब है कि खबर थी कि पूजा आलिया को लेकर 'दिल है की मानता नहीं' का रीमेक बनाना चाहती थी लेकिन अब वे उससे भी न कर रही हैं। बाहर वालों के साथ आलिया को अपने घरवालों का भी विश्वास जीतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें