यह गौरी खान के लिए अच्छी खबर नहीं है। फिल्म 'जब तक है जान' में शाहरुख के साथ काम करने वाली अनुष्का शर्मा ने कहा है कि उन्हें शाहरुख के शरीर की स्मेल अच्छी लगती है। अब तक तो फिल्म अय्या की मीनाक्षी यानी रानी मुखर्जी ही किसी लड़के के शरीर के खुशबू पर फिदा थीं। और फिदा भी इस कदर कि पूरी की पूरी फिल्म ही इसी विषय पर बन गयी।
अब रियल लाइफ में ऐसा सुनने में आ रहा है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने यह बात एक प्रेस कांफ्रेंस में सबके सामने स्वीकारी। उन्होंने कहा कि उन्हें शाहरुख के बदन से निकलने वाली खुशबू बहुत भाती है। मैं उस खुशबू की दीवानी हूं। अनुष्का ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में आई हर लड़की का सपना होता है कि वह शाहरुख के साथ काम करे और मुझे यह मौका दो दो बार मिला है।
मैं बेहद खुशनसीब हूं। शाहरुख की तारीफ करते उन्होंने कहा कि वे लड़कियों का बहुत ध्यान देते हैं और उनकी बहुत इज्जत करते हैं और साथ ही वह जो परफ्यूम लगाते हैं वह भी बेहद खास होता है। इसकी वजह से हर लड़की शाहरुख की तरफ आकर्षित हो जायेगी। शायद यही वजह है कि शाहरुख किंग ऑफ रोमांस हैं। अब यह गौरी के ऊपर है कि इस बात को वह शाहरुख की तारीफ में लें या या परफ्यूम की।