फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aahana Kumra: फोटो क्लिक कराते समय शख्स ने की अहाना कुमरा के साथ ऐसी हरकत, एक्ट्रेस का फूट पड़ा गुस्सा

Sat, 20 May 2023 07:08 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस वीडियो में अहाना को एक फैंस के साथ फोटो खिंचाते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान एक शख्स उन्हें पीछे से छूने की कोशिश करता है, जिसके बाद अभिनेत्री का गुस्सा फूट पड़ता है।
विज्ञापन
अहाना कुमरा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहाना कुमरा ने बहुत कम समय में एक्टिंग की वजह से अपनी खास पहचान बना ली है। लिपस्टिक अंडर माई बुर्का से सुर्खियों में आईं अभिनेत्री अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में अहाना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस छोटे से क्लिप में वह एक फैन के साथ फोटो क्लिक कराती दिख रही हैं, तभी वह शख्स कुछ ऐसी हरकत कर देता है कि अभिनेत्री का गुस्सा फूट पड़ता है। 

विज्ञापन

Hollywood: इन हॉलीवुड स्टार्स ने हिंदी फिल्मों में लगाया एक्टिंग का तड़का, अभिनय से बॉलीवुड सेलेब्स को दी मात

अहाना कुमरा - फोटो : social media
अहाना का फूटा गुस्सा
इस वीडियो में अहाना को एक फैंस के साथ फोटो खिंचाते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान एक शख्स उन्हें पीछे से छूने की कोशिश करता है। जिसके बाद अहाना कहती है, ''मुझे मत छुओ।'' इसके बाद वह वहां जाती हुई नजर आती हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, बिना इजाजत के कोई किसी को कैसे छू सकता है। इसके अलावा और भी लोग शख्स को गलत ठहरा रहे हैं।
Manoj Bajpayee: अमिताभ से मिलते समय नशे में धुत थे मनोज? एक्टर ने शेयर किया बिग बी संग पहली मुलाकात का किस्सा
विज्ञापन

अहाना कुमरा - फोटो : social media
इस फिल्म में जल्द आएंगी नजर
बता दें कि अहाना बड़े पर्दे पर आखिरी बार फिल्म सलाम वेंकी में नजर आई थीं। फिल्म में काजोल और विशाल जेठवा लीड रोल में थे। इसका निर्देशन रेवती ने किया था। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही कैंसर नाम की फिल्म दिखने वाली हैं। 
Manoj Bajpayee: '26 की उम्र में सबकुछ खोकर भी उसने...,' शाहरुख खान के संघर्ष और जज्बे को मनोज बाजपेयी का सलाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें