सलमान खान की टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरा फिल्म 'टाइगर 3' सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म पर इतना प्यार बरसाने के लिए अभिनेता ने अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है। सलमान खान ने कहा कि 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्मों को मिले प्यार को देखकर उन्हें सफलता की हैट्रिक जैसा महसूस हो रहा है।