फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5G Network Case Juhi Chawla: जूही चावला ने सिंगल बेंच के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में दी चुनौती, मामले में आज होगी सुनवाई

Thu, 23 Dec 2021 09:39 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिंगल बेंच ने अभिनेत्री की याचिका को खारिज करते हुए उन पर 20 लाख का जुर्माना लगाया था। अब इस मामले में जूही की याचिका पर डबल बेंच 23 दिसंबर यानी गुरुवार को सुनवाई करेगी।

विज्ञापन
5जी नेटवर्क के खिलाफ अभिनेत्री जूही चावला की अपील पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला ने 5G वायरलेस नेटवर्क मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। अभिनेत्री ने इस नेटवर्क से इंसान, जानवरों और वनस्पतियों पर रेडिएशन के दुष्प्रभाव का दावा करते हुए सिंगल बेंच के फैसले को डबल बेंच में चुनौती दी है। दरअसल, सिंगल बेंच ने अभिनेत्री की याचिका को खारिज करते हुए उन पर 20 लाख का जुर्माना लगाया था। अब इस मामले में जूही की याचिका पर डबल बेंच 23 दिसंबर यानी गुरुवार को सुनवाई करेगी।

 

 

विज्ञापन

जूही चावला - फोटो : Instagram

जूही चावला, वीरेश मलिक और टीना वचानी द्वारा दायर याचिका के मुताबिक अगर दूरसंचार उद्योग की 5G संबंधी योजनाएं पूरी होती है, तो धरती पर कोई भी इंसान, जानवर, पक्षी आदि इसके प्रतिकूल असर से बच नहीं सकेगा। इस सिलसिले में हाईकोर्ट ने जून में अभिनेत्री की याचिका को खारिज करते हुए तीखी टिप्पणी भी की थी। कोर्ट में अभिनेत्री के इस याचिका को पब्लिसिटी स्टंट करार दिया था।

विज्ञापन

जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री की याचिका को खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा था कि याचिकाकर्ता ने कानूनी प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल किया है। साथ ही कोर्ट देश में यह भी कहा था कि ऐसा लगता है कि यह याचिका सिर्फ प्रचार करने के मकसद से दायर की गई थी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें