फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की लड़ाई में अब आम्रपाली दुबे की एंट्री, कहा- इस विवाद की वजह….

Wed, 22 Dec 2021 09:03 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दोनों के बीच जारी जुबानी जंग में अक्षरा सिंह और दिनेश लाल यादव के बाद अब एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो मशहूर एक्टर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच जारी कोल्डवॉर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों के बीच जारी जुबानी जंग में अक्षरा सिंह और दिनेश लाल यादव के बाद अब एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। भोजपुरी इंडस्ट्री की इस मशहूर अदाकारा ने इस विवाद पर दोनों कलाकारों का पक्ष रखा।

दोनों स्टार्स की लड़ाई पर अपना पक्ष रखते हुए आम्रपाली ने कहा कि लाइव आकर इस तरह कभी भी नहीं बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सबका अपना नजरिया होता है। मैं किसी को जज नहीं कर रही, लेकिन हर इंसान को अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखना चाहिए। 

विज्ञापन

खेसारी लाल यादव, पवन सिंह - फोटो : Social Media

उन्होंने आगे कहा कि अपने पसंदीदा कलाकार को इस तरह टूटा हुए देखकर फैंस भी निराश होते हैं। मैं भी खुद कभी इस तरह लाइव आकर चीजों को सामने नहीं लाऊंगी। मैं हमेशा यही कोशिश करूंगी कि लाइव आकर मैं अपनी जिंदगी कभी शेयर ना करूं।

विज्ञापन

खेसारी लाल यादव, पवन सिंह - फोटो : Instagram

वहीं, इस सारे विवाद को पब्लिसिटी स्टंट बताने वाले सवाल पर भोजपरी अभिनेत्री आम्रपाली ने कहा मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है। मैं खुद को विवादों से हमेशा दूर रखती हूं। इस विवाद की वजह के बारे में कुछ पता नहीं है। मैं तो बस इतना मानती हूं कि यह जो भी जुबानी जंग है इसे जल्दी से जल्दी ठीक हो जाना चाहिए। एक्ट्रेस ने कहा कि हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री एक परिवार के समान है। एक दिन सब एक साथ आकर डाइनिंग टेबल पर साथ एन्जॉय करते दिखाई देंगे।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें