फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52nd IFFI: पहली बार महोत्सव में भाग लेंगे ओटीटी खिलाड़ी, इन दो निर्देशकों को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

Fri, 22 Oct 2021 11:04 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि पहली बार आईएफएफआई ने महोत्सव में भाग लेने के लिए प्रमुख ओटीटी खिलाड़ियों को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
आईएफएफआई, इस्तवान स्जाबो और मार्टिन स्कॉर्सेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव यानि कि आईएफएफआई क 52वां संस्करण 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि पहली बार आईएफएफआई ने महोत्सव में भाग लेने के लिए प्रमुख ओटीटी खिलाड़ियों को आमंत्रित किया है।

विज्ञापन

 

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस्तवान स्जाबो और मार्टिन स्कॉर्सेस को गोवा में भारत के 52वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस्तवान स्जाबो काफी समय से समीक्षकों की तारीफ पाने वाले हंगेरियन फिल्म निर्देशकों में से एक हैं जिन्होंने मेफिस्टो(1981) और फादर(1966) जैसी शानदार फिल्मों का निर्माण किया है। वहीं मार्टिन स्कॉर्सेस न्यू हॉलीवुड की प्रमुख हस्तियों में से हैं जिन्हें फिल्म इतिहास के सबसे महान और प्रभावशाली निर्देशको में से एक माना जाता है।
 
 

विज्ञापन

अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनुराग ठाकुर ने कहा कि, 'हमारा देश भारत कहानीकारों का देश है और हमारी कहानियों ने दुनिया की कल्पना पर कब्जा किया है। ओटीटी पर फिल्में देखने का चलन बढ़ रहा है और आईएफएफआई नई तकनीक को अपना रहा है और उद्योग के कलाकारों को ओटीटी खिलाड़ियों के साथ बातचीत का मंच भी दे रहा है'। पहली बार नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जी5, वूट और सोनी लिव एक्सक्लूसिव मास्टरक्लास, कंटेंट लॉन्च और प्रीव्यू फिल्म पैकेज स्क्रीनिंग और कई अन्य ऑन ग्राइंड और वर्चुअल इवेंट्स के माध्यम से फिल्म फेस्टिवल में भाग लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें