विधु विनोद चोपड़ा से प्रेरित है वायरस का किरदार
हाल ही में अभिनेता ने फिल्म के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के साथ काम करने के अपने अनुभवों के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 3 इडियट्स में बोमन ईरानी द्वारा निभाया गया वायरस का यादगार किरदार विधु विनोद चोपड़ा के जीवन से प्रेरित था। विक्रांत ने विधु की तुलना वायरस से करते हुए कहा कि वे भी दिन में 16 घंटे काम करते हैं। उनसे तेज चलते हैं और वायरस की तरह उन्हें भी दोपहर की झपकी लेनी पड़ती है।
विक्रांत ने की निर्देशक की तारीफ
विक्रांत ने कहा, "विधु विनोद चोपड़ा बहुत जुनूनी हैं। वे आज भी दिन में 16 घंटे काम करते हैं। रात दो बजे भी अगर वे सोते हैं तो सुबह सात बजे टहलने के लिए उठ जाते हैं। वे मुझसे भी तेज चलते हैं। उनके घर पर आपको शानदार खाना खाने को मिलता है। उनके घर पर पांच सितारा शेफ हैं। जहां तक मेरी जानकारी है, पिछले 30 वर्षों से विधु विनोद चोपड़ा को दोपहर की झपकी लेते हैं।"
हाल ही में अभिनेता बने हैं पिता