फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscar 2024: ऑस्कर की रेस से बाहर हुई मलयालम फिल्म '2018', शॉर्टलिस्ट में इन फिल्मों ने मारी बाजी

Fri, 22 Dec 2023 10:38 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने शुक्रवार को ऑस्कर 2024 के लिए अपनी शॉर्टलिस्ट फिल्मों की घोषणा की है। इसमें मलयालम फिल्म '2018' ऑस्कर की रेस से बाहर हो चुकी है।
विज्ञापन
फिल्म '2018' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्कर अवॉर्ड में मलयालम फिल्म '2018: एवरीवन इज ए हीरो' ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में भारत की तरफ से आधिकारिक एंट्री में बाजी मारी थी। मगर, अब ये फिल्म एकेडमी अवॉर्ड की रेस से बाहर हो गई है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने शुक्रवार को ऑस्कर 2024 के लिए अपनी शॉर्टलिस्ट फिल्मों की घोषणा की है। इसमें मलयालम फिल्म '2018' ऑस्कर की रेस से बाहर हो चुकी है।

विज्ञापन


शॉर्टलिस्ट में नहीं मिली जगह
फिल्म '2018' एकेडमी अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट में जगह नहीं बना सकी है। एकेडमी ने ऑरिजनल सॉन्ग, डॉक्यूमेंट्री फीचर, इंटरनेशनल फीचर, ऑरिजनल स्कोर समेत 10 श्रेणियों में शॉर्टलिस्ट फिल्मों का एलान किया है। 'बार्बी', 'ओपेनहाइमर' और 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' को स्कोर और साउंड सहित कई कैटेगरी में फाइनलिस्ट के बीच प्रमुखता से रिप्रिजेंट किया गया।
Dunki: शाहरुख की 'डंकी' देख अनुभव सिन्हा ने बांधे तारीफों के पुल, सोशल मीडिया पर साझा किया ये पोस्ट
विज्ञापन


केरल में आई बाढ़ पर आधारित है फिल्म 
बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड 2024 में भारत की ओर से ऑफिशियल एंट्री में भेजी गई फिल्म '2018' केरल में आई बाढ़ की रूह कंपा देने वाली कहानी पर आधारित है। फिल्म में प्राकृतिक आपदा पर इंसानी जीत को दिखाया गया है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जबर्दस्त कमाई की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म '2018' महज 12 करोड़ रुपये के बजट में बनी, लेकिन कमाई में इसने 100 करोड़ रुपये से ऊपर का आंकड़ा क्रॉस कर दिया।
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: अब बेटी को सिनेमा का पाठ पढ़ाते नजर आएंगे शाहरुख, अगली फिल्म में जमेगी पिता-बेटी की जोड़ी

इन फिल्मों को भी नहीं मिल सका था नामांकन
ऐसा पहली बार नहीं हुआ, जब भारत की तरफ से आधिकारिक एंट्री के रूप में भेजी गई कोई फिल्म ऑस्कर की रेस से बाहर हुई है। इससे पहले मलयालम फिल्म 'गुरू' (1997), 'एडमिन्टे माकन अबू' (2011) और 'जल्लीकट्टू' (2019) को भी ऑस्कर के लिए देश की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना गया था, लेकिन इनमें से किसी फिल्म को नॉमिनेशन नहीं मिल सका। अब '2018' के ऑस्कर की रेस से बाहर होने पर कई प्रशंसकों के दिल टूट गए हैं।
Salaar: साउथ के पीवीआर और मिराज पर रिलीज होगी सालार! प्रभास की फिल्म को मिली स्क्रीन की समान हिस्सेदारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें