फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey-Sheetal: विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल को अस्पताल से मिली छुट्टी, नवजात बेटे को घर लेकर आए कपल

Sat, 10 Feb 2024 04:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बीते बुधवार विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर के घर नवजात शिशु ने जन्म लिया। कपल ने पहली संतान के रूप में बेटे का स्वागत किया। आज अभिनेता की पत्नी शीतल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन
विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर माता-पिता बन गए हैं। शीतल ने सात फरवरी 2024 को बेटे को जन्म दिया। विक्रांत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर यह जानकारी फैंस से साझा की। आज शीतल ठाकुर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। विक्रांत और शीतल अपने नवजात बेटे को लेकर घर आ गए हैं।
विज्ञापन


फैंस से साझा की गुडन्यूज
अभिनेता विक्रांत मैसी की किस्मत के सितारे बुलंदी पर हैं। एक तरफ '12वीं फेल' के बाद उनकी लोकप्रियता में जबर्दस्त इजाफा हुआ है। वहीं, निजी जिंदगी में भी खुशियों ने दस्तक दी है। वे पिता बन गए हैं। विक्रांत मैसी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से गुडन्यूज साझा कर बताया था कि वे और शीतल माता-पिता बन गए हैं। शीतल ने बेटे को जन्म दिया है। आज शीतल ठाकुर को अस्पताल से छुट्टी मिली है। 
Chiranjeevi: तेलंगाना के राज्यपाल ने चिरंजीवी को किया सम्मानित, पद्म विभूषण पुरस्कार के लिए दीं शुभकामनाएं
विज्ञापन


नवजात के साथ आए नजर
विक्रांत मैसी और शीतल को कार में नवजात शिशु के साथ देखा गया। उन्हें देखते ही पैपराजी की भीड़ ने कपल की कार को घेर लिया। सामने आई तस्वीरों में विक्रांत फ्रंट सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं, शीतल अपने नवजात बच्चे को गोद में लिए बैठी हैं। कपल के चेहरे पर खुशी का भाव साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन

South Celebs: इन साउथ सितारों के खाते में सबसे ज्यादा हिट फिल्में, दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिल पर किया राज

हिरानी की सीरीज में आएंगे नजर
बीते वर्ष रिलीज हुई अपनी फिल्म '12वीं फेल' के लिए विक्रांत की खूब तारीफ हुई है। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस बेहद कम बजट वाली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है। अब जल्द ही विक्रांत राजकुमार हिरानी के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट में नजर आएंगे, जो कि एक वेब सीरीज है।
Kangana Ranaut:  कंगना रणौत ने पटेल को माना शिव का अवतार, हैदराबाद नरसंहार पर बनी फिल्म ‘रजाकार’ का ट्रेलर रिलीज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें