फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey: विक्रांत मैसी ने क्यों छोड़ दी टीवी इंडस्ट्री? अभिनेता ने बताई अपने फैसले की वजह

Sat, 03 Feb 2024 04:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपने टीवी छोड़ने के फैसले के बारे में विक्रांत ने कहा, ‘टीवी छोड़ने के पीछे मेरी एक बड़ी वजह रही है। मैं उस तरह के कंटेंट को तवज्जो नहीं देता, जिस तरह का आजकल टीवी पर परोसा जा रहा है'। 
विज्ञापन
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही के महीनों में रिलीज हुई फिल्म 12वीं फेल से प्रशंसा लूट रहे बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन की दुनिया से की थी, लेकिन यहां का माहौल उन्हें रास नहीं आया। यही वजह है कि उन्होंने टीवी जल्द ही छोड़ दिया। विक्रांत को टीवी का कंटेंट कुछ खास पसंद नहीं आया। उनकी समझ से एकदम परे था। उनकी नजर में टीवी में क्रिएटिविटी का स्कोप होना भी जरूरी है। कंटेंट और किरदार ऐसे हों, जो रियल होने के साथ दर्शकों पर अपनी छाप भी छोड़ सकें। 
विज्ञापन


नहीं पसंद आता टीवी का कंटेंट
अपने टीवी छोड़ने के फैसले के बारे में विक्रांत ने कहा, ‘टीवी छोड़ने के पीछे मेरी एक बड़ी वजह रही है। मैं उस तरह के कंटेंट को तवज्जो नहीं देता, जिस तरह का आजकल टीवी पर परोसा जा रहा है। मैं खुद को इसमें फिट महसूस नहीं कर पाता। हो सकता है कि ये उनकी मनोरंजन की अपनी परिभाषा हो। महिलाओं को भी यहां बढ़िया किरदार नहीं दिए जाते।' टीवी शो ‘बालिका वधू’ के अपने दिनों को याद कर उन्होंने कहा, ‘मैंने ‘बालिका वधू’ किया है और मैं बहुत गर्व से कह सकता हूं कि इस शो ने महिला सुरक्षा और लड़कियों की शिक्षा जैसे सामाजिक विषयों पर लोगों को जागरुक कर अपना अहम योगदान दिया।’ 

शो मेकर्स से झगड़ा तक किया
अपनी इसी पसंद नापसंद की वजह से विक्रांत ने कई सारे शोज नहीं किए, क्योंकि वे चाहते थे कि कुछ अच्छे रोल करें। विक्रांत के बताया कि ‘बालिका वधू’ जैसा प्रभावी टीवी शो करने के बाद वे कई सारे शोज से बाहर निकल गए। उन्होंने खुद उन शोज को छोड़ दिया, जबकि कई शो मेकर्स से तो उनकी लड़ाई तक हो गई।
विज्ञापन

Shamita Shetty: शमिता शेट्टी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन, बुजुर्गों के साथ प्यार का पल बिताते हुए काटा केक

फिल्म और ओटीटी दोनों पसंद
ओटीटी और फिल्मों के बारे में जब उनसे पूछा गया, तो उनका कहना था कि वे दोनों को एन्जॉय करते हैं। विक्रांत ने बताया, ‘ओटीटी और फिल्में दोनों ही अलग माध्यम हैं, सच कहूं तो मैं दोनों को ही बहुत एन्जॉय करता हूं। ओटीटी मुझे पसंद है, क्योंकि यहां किरदारों को गहराई से विस्तृत रूप में दिखाया जाता है। फिल्मों का अलग अनुभव है। इसे कम्युनिटी व्यूइ़ंग के मद्देनजर बनाया जाता है। आप हंसते भी साथ में हैं और रोते भी साथ में हैं।’
विज्ञापन

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा को नहीं पता था कौन हैं राघव चड्ढा? इंटरनेट के जरिए जुटाई थी जानकारी

नहीं बंधे किसी इमेज में
वहीं, विक्रांत को ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता कि वे एक साधारण से लड़के की इमेज में बंध गए हैं। उनके मुताबिक, डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स ने उन्हें किसी स्टीरियोटाइप में नहीं बांधा। उन्हें ‘12वीं फेल’ ऑफर की गई, तो उन्होंने ‘हसीन दिलरूबा’ भी की। इसके अलावा भी उन्हें कई अच्छे मौके मिल रहे हैं, जिनसे वे खुश हैं। गौरतलब है कि उन्हें हाल ही में बेस्ट एक्टर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला है।
Karan Singh Grover: पांच महीने की बेटी को छोड़ फाइटर की शूटिंग करने गए थे करण, ऋतिक से लिए थे पेरेंटिंग टिप्स

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें