फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से चौंकाने वाली हैं प्रियंका चोपड़ा

Fri, 22 Nov 2013 03:12 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
जूही चावला, प्रीति जिंटा, अमिषा पटेल और शिल्पा शेट्टा जैसी हीरोइनों के बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने भी फिल्म निर्माण के काम में उतरने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन


खबर है कि वह अगले साल अपनी प्रोडक्शन कंपनी शुरू करने जा रही हैं। इसके लिए उन्होंने अपने साथ एक तकनीकी टीम का गठन किया है और फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट्स तलाश करनी शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक प्रियंका अपनी कंपनी का नाम पिता के नाम पर रख सकती हैं, जिनका पिछले दिनों निधन हो गया था। उल्लेखनीय है कि ऐक्टिंग के बाद गायन में भी प्रियंका खुद को आजमा रही हैं।
विज्ञापन


ऐसे में फिल्म निर्माण उनके व्यक्तित्व का एक नया पक्ष सबके सामने लाएगा। यह तय है। प्रियंका किस प्रकार की फिल्मों का निर्माण करना पसंद करेंगी ये तो वक्त आने पर ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें