फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: ऑस्कर में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीतने पर सोनू सूद ने एड्रियन ब्रॉडी को दी बधाई

Mon, 03 Mar 2025 05:23 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonu Sood: हाल ही में ऑस्कर समारोह में ‘द ब्रूटलिस्ट’ फिल्म के लिए एड्रियन ब्रॉडी ने बेस्ट अभिनेता का खिताब अपने नाम किया है। इसपर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सोनू सूद ने उन्हे एक पोस्ट शेयर कर बधाई दी है।
विज्ञापन
एड्रियन ब्रॉडी और सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम- @sonu_sood
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित हुए 97वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में विजेताओं की घोषणा हुई। इसमें एड्रियन ब्रॉडी ने अपनी फिल्म 'द ब्रूटलिस्ट' के लिए बेस्ट अभिनेता का पुरस्कार जीता। इसे लेकर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने एड्रियन को बधाई दी है। आइए जानते हैं कि सोनू सूद ने क्या कहा..

विज्ञापन


सोनू सूद ने शेयर की पुरानी फोटो
अभिनेता सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह हॉलीवुड अभिनेता एड्रियन ब्रॉडी के साथ दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभनेता कैप्शन में लिखते हैं, मेरे भाई एड्रियन ब्रॉडी को दूसरे ऑस्कर के लिए बधाई। अभी कई और ऑस्कर आने बाकी है।




यह खबर भी पढ़ें: Zohra Jabeen: सलमान ने दिखाई 'सिकंदर' के गाने की झलक, ब्लैक ड्रेस में रश्मिका के साथ दिखाए जलवे
विज्ञापन


22 साल पहले जीता था पहला ऑस्कर
हॉलीवुड अभिनेता एड्रियन ब्रॉडी ने पहली बार ऑस्कर साल 2003 में जीता था। ब्रॉडी को 'द पियानिस्ट' फिल्म के लिए बेस्ट अभिनेता का खिताब मिला था। इस खिताब को जीते 22 साल हो चुके हैं। अब 2025 में उन्होंने फिर से एक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब जीता है, जो उन्हें 'द ब्रूटलिस्ट' फिल्म के लिए दिया गया है। इसी को लेकर सोनू सूद ने उन्हें दूसरे ऑस्कर जीतने की बधाई दी है।

यह खबर भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना पर भड़के विधायक, कहा- क्या हमें उन्हें सबक नहीं सिखाना चाहिए?

इस तरह से ब्रॉडी ने किया मोमेंट रीक्रिएट
एड्रियन ब्रॉडी और हैली बेरी ने रेड कार्पेट पर 2003 के ऑस्कर किस को फिर से रिक्रिएट किया। 2003 के ऑस्कर में ब्रॉडी ने 'द पियानिस्ट' में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता था। दोबारा ऑस्कर पुरस्कार जीतने के बाद ब्रॉडी ने बेरी को किस किया, जिसने बेरी और दर्शकों को चौंका दिया। आज उन्होंने इस मोमेंट को फिर से रिक्रिएट किया। यह पल कैमरे में कैद हुआ और तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें