जारी हो चुका है सिकंदर का टीजर
आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ईद पर रिलीज होने वाली है। सलमान खान के फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 27 फरवरी को इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर में सलमान खान ने जबरदस्त एंट्री की थी। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम से टीजर को जारी करते हुए लिखा था 'जो दिलों पर करता है राज, वो आज कहलता है सिकंदर'।