फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth Malhotra: मेघना गुलजार की फिल्म से बाहर हुए सिद्धार्थ? फिल्म को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

Wed, 19 Jun 2024 05:06 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिद्धार्थ मल्होत्रा हिंदी फिल्मों में अपना एक मुकाम हासिल कर चुके हैं। अपनी पिछली कुछ फिल्मों में वह लगातार वर्दी में नजर आए हैं। अब उनकी अगली फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसमें वह एक बार फिर से वर्दी में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थ मल्होत्रा फिलहाल अपनी आगामी फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं।  उन्होंने बीते कुछ वर्षों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। बतौर अभिनेता वह पिछले कुछ वर्षों में तीन यादगार भूमिकाओं में नजर आए हैं। इन सभी भूमिकाओं में वह वर्दी में दिखे हैं। एक बार फिर से मेघना गुलजार की फिल्म में उनके द्वारा वर्दी पहनने की चर्चा है, जिसको लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन


वर्दी वाली भूमिकाओं से लेना चाहते हैं ब्रेक
सिद्धार्थ पिछले कुछ वर्षों में तीन बार वर्दी में नजर आए हैं। इसकी शुरुआत हुई थी फिल्म 'शेरशाह' से, जिसमें उन्होंने दिवंगत कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था। 
इसके बाद वह मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बने। उन्होंने रोहित की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में वर्दी पहनी और इसके बाद फिल्म 'योद्धा' में भी एक अधिकारी की भूमिका में नजर आए। इसके बाद वह एक बार फिर मेघना गुलजार की फिल्म में वर्दी पहनने वाले हैं। हालांकि, अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने वर्दी वाली भूमिकाओं से ब्रेक लेने का निश्चय किया है। 
विज्ञापन

इन सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का बिग बॉस में दिखा धमाल, 'वड़ा पाव गर्ल' भी शामिल
बहुमुखी किरदार करना चाहते हैं सिद्धार्थ 
सिद्धार्थ और मेघना गुलजार ने इस आगामी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, लेकिन अब कहा जा रहा है कि दोनों फिलहाल इस फिल्म में एक साथ काम नहीं कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता ने इस फिल्म से हाथ पीछे खींच लिया है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि वह अपने अभिनय में विविधता लाना चाहते हैं। इस फिल्म में उन्हें एक बार फिर से वर्दी वाला किरदार करना था, इसलिए उन्होंने फिल्म से दूरी बनाने का फैसला किया है। वह दर्शकों को अपनी बहुमुखी अभिनय प्रतिभा दिखाना चाहते हैं। हालांकि, वह मेघना के साथ आगे काम करने को काफी इच्छुक हैं।   
विज्ञापन

Alka Yagnik: अलका याग्निक ने खोई सुनने की क्षमता, सोनू निगम-एआर रहमान समेत संगीत जगत की हस्तियों ने जताई चिंता
पत्नी कियारा संग फिल्म करने की है अफवाह 
बात करें सिद्धार्थ के वर्क फ्रंट की तो वह मुराद खेतानी की अगली फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अभिनेत्री कृति सैनन के साथ भी उनकी एक फिल्म की चर्चा है। इसके अलावा ये अफवाह भी तेजी से फैल रही है कि वह अपनी पत्नी कियारा आडवाणी के साथ एक रोमांटिक फिल्म भी करने वाले हैं। हालांकि, इस पर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Pawan Kalyan: डिप्टी सीएम की कुर्सी संभालते ही एक्शन में दिखे पवन कल्याण, दो फाइल पर किए साइन 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें