फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivarajkumar: भाजपा ने निर्वाचन आयोग से की शिवराजकुमार की फिल्म पर रोक लगाने की मांग, कांग्रेस के हैं प्रचारक

Sat, 23 Mar 2024 09:25 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता को लेकर दावा किया गया था कि वह लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं। उनकी पत्नी गीता शिवराजकुमार आगामी चुनावों के लिए शिमोगा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं और अभिनेता को इस सप्ताह की शुरुआत में उनके लिए प्रचार करते देखा गया था।
विज्ञापन
शिवराजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में चुनाव माहौल साफ देखने को मिल रहा है। ऐसे में हर शख्स अपनी पसंदीदा पार्टी का समर्थन करने में लगी हुई है। इसी क्रम में भाजपा ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से अभिनेता शिवराजकुमार की फिल्मों, विज्ञापनों और होर्डिंग के प्रदर्शन पर रोक लगाने का अनुरोध किया। अभिनेता को लेकर दावा किया गया था कि वह लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं। उनकी पत्नी गीता शिवराजकुमार आगामी चुनावों के लिए शिमोगा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं और अभिनेता को इस सप्ताह की शुरुआत में उनके लिए प्रचार करते देखा गया था।
विज्ञापन



भाजपा ने शिवराजकुमार की फिल्मों पर लगाया प्रतिबंध
चुनाव आयोग को लिखे एक पत्र में, बीजेपी ओबीसी मोर्चा विंग के कर्नाटक राज्य अध्यक्ष और वरिष्ठ बीजेपी नेता आर रघु ने कहा कि शिवराजकुमार, राज्य में एक प्रमुख व्यक्ति हैं और वर्तमान में "कांग्रेस पार्टी के लिए राज्यव्यापी चुनाव अभियान" में लगे हुए हैं। अपने सिनेमाई कार्य और अपनी फैन फॉलोइंग के माध्यम से जनता पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला।

कांग्रेस का प्रचार करते हुए आए थे नजर
रघु ने कहा, "हालांकि हम लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के उनके अधिकार का सम्मान करते हैं, लेकिन चुनाव के दौरान समान अवसर बनाए रखना और अनुचित लाभ या प्रभाव को रोकना जरूरी है।" अभिनेता के लिए यह किसी शॉक से कम नहीं है क्योंकि ऐसे में उनकी फिल्मों को विज्ञापनों को प्रतिबंध का सामना करना पड़ेगा।"
विज्ञापन


भाजपा ने तत्काल कार्रवाई का किया अनुरोध
उनके महत्वपूर्ण प्रभाव और लोकप्रियता को देखते हुए, उन्होंने चुनाव आयोग से सिनेमा हॉल, टीवी चैनलों, सोशल मीडिया प्लेटफार्मों और स्थानीय संगठनों को एक आदेश जारी करके तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया, ताकि निष्कर्ष आने तक शिवराजकुमार की किसी भी फिल्म, विज्ञापन या बिलबोर्ड को प्रदर्शित करने से परहेज किया जा सके। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार मीना ने को बताया, ''हम इसकी जांच कर रहे हैं।''

RRR: जापान में फिर बजा 'आरआरआर' का डंका, 110 वर्ष पुरानी थिएटर कंपनी ने फिल्म को नाटक में किया तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें