फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Binny and Family: डेब्यू के लिए तैयार वरुण धवन की भतीजी अंजिनी, 'बिन्नी एंड फैमिली' का पहला पोस्टर जारी

Mon, 29 Jul 2024 01:21 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन 'बिन्नी एंड फैमिली' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एकता कपूर द्वारा निर्मित इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी हो चुका है। 
 
विज्ञापन
बिन्नी एंड फैमिली - फोटो : इंस्टाग्राम: @balajimotionpictures
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पंकज कपूर अभिनीत, एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित और संजय त्रिपाठी द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा है। प्रशंसकों को उत्साहित करने के लिए निर्माताओं ने फिल्म पहला पोस्टर भी जारी किया है। साथ ही रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'बिन्नी एंड फैमिली' का फर्स्ट लुक पोस्टर 29 जुलाई को बालाजी मोशन पिक्चर्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर जारी किया गया। पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा गया, 'पुराने जमाने के संस्कार बनाम आजकल के आधुनिक विचार। जटिलताओं से भरी फैमिली है बिन्नी की, पर ये कहानी है हम सब' की। मिलिए 'बिन्नी एंड फैमिली' से 30 अगस्त को अपने नजदीकी सिनेमा घरों में'।


'बिन्नी एंड फैमिली' के कलाकार
'बिन्नी एंड फैमिली' एक आम परिवार के जरिए पीढ़ियों के रिश्तों को दर्शाने वाली है। यह फिल्म कुछ खट्टी मीठी कहानी के जरिए दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। अंजिनी धवन के अलावा फिल्म में दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर, हिमानी शिवपुरी, राजेश कुमार, चारु शंकर और अन्य कलाकार भी हैं।
विज्ञापन

सहायक निर्देशक के तौर पर काम कर चुकी हैं अंजिनी धवन
अंजिनी धवन, अभिनेता अनिल धवन की पोती और सिद्धार्थ धवन की बेटी हैं। वे बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ दोस्ती का प्यारा रिश्ता साझा करती हैं। अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले अंजिनी वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म 'कुली नंबर 1' के सेट पर सहायक निर्देशक थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें