‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ से बाहर आने के बाद रैपर नैजी ने मुनव्वर फारूकी पर निशाना साधा है। दरअसल, मुनव्वर फारूकी ने शो में उनकी वित्तीय स्थिति के बारे में मजाक किया था। आइए जानते हैं नैजी ने क्या प्रतिक्रिया दी?
‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ का समापन हो चुका है। अभिनेत्री सना मकबूल ने चमचमाती हुई बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। रैपर नैजी तीसरे सीजन के फर्स्ट रनर अप बने हैं। घर से बाहर आने के बाद नैजी ने ‘बिग बॉस 17’ के विजेता मुनव्वर फारूकी पर उनकी वित्तीय स्थिति के बारे में मजाक करने के लिए निशाना साधा है। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी के एक एपिसोड में मुनव्वर फारूकी प्रतिभागियों को खरी-खोटी सुनाने आए थें।
विज्ञापन
क्या कहा था मुनव्वर ने?
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के एक एपिसोड के क्लिप में मुनव्वर ने नैजी की वित्तीय स्थिति के बारे में बात करते हुए सुना गया था। उन्होंने कहा था, ‘इस बार राशन कम आया ना? मेरे ख्याल से राशन और खाना बिग बॉस ने इस बार इसलिए काम रखा है, ताकि नैजी को अपने घर वाली फीलिंग आए। यह बात नैजी के प्रशंसकों को भी पसंद नहीं आई। प्रशंसकों ने नैजी को आहत करने वाली टिप्पणियों के लिए मुनव्वर की आलोचना भी की।
भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ राजकुमार-श्रद्धा ने लगाए ठुमके
विज्ञापन
नेजी ने मुनव्वर पर साधा निशाना
शो से बाहर आने के बाद एक मीडियाकर्मी से बातचीत के दौरान नैजी ने कहा, ‘मुझे उनको कुछ बोलने का मौका नहीं मिला। वो बोल के निकल गए वहां से। अगर वो थोड़ी देर रुकते तो मैं उनको पूछता ऐसा मजाक क्यों किया? वो कॉमेडियन है, उनको मजाक करना था तो किया, उसको तो कर्मा ही देखेगा, मैं उसको माफ करता हूं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।’
नैजी ने दी हिदायत
रैपर नैजी ने आगे कहा, ‘थोड़ी नासमझी थी जो उसने किया। सही मिसाल सेट नहीं कर रहा है तू। कॉमेडियन अपनी सीमा में रह के मजाक करें तो अच्छा होगा।’ 'बिग बॉस ओटीटी 3' के उप विजेता नैजी को शो में काफी पसंद किया गया। वह इस शो के उप विजेता रहें। हालांकि, ट्रॉफी सना मकबूल ने अपने नाम की।
सना मकबूल की जीत पर वड़ा पाव गर्ल ने दी प्रतिक्रिया