फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3: क्या इस प्रतिभागी के सिर सजेगा विजेता का ताज? रणवीर, कृतिका और साईं के शो से बाहर होने की खबर

Fri, 02 Aug 2024 11:56 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रणवीर शौरी, साई केतन और कृतिका मलिक एविक्ट हो गए हैं। अब ग्रैंड फिनाले में मुकाबला सना मकबूल और नेजी के बीच होगा।
विज्ञापन
बिग बॉस ओटीटी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज बिग बॉस ओटीटी 3 का सफर समाप्त हो रहा है। तीसरा सीजन काफी दिलचस्प रहा है। आज शुक्रवार को शो के विजेता का एलान हो जाएगा। घर के अंदर पहुंचे प्रतिभागियों में से पांच ने फाइनल में जगह बनाई है। इनके नाम हैं-रणवीर शौरी, कृतिका मलिक, सना मकबूल, नेजी और साई केतन। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गेम की पूरी बाजी पलट गई है। तीन लोग को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

विज्ञापन

इन दो के बीच होगा मुकाबला
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रणवीर शौरी, साई केतन और कृतिका मलिक एविक्ट हो गए हैं। अब ग्रैंड फिनाले में मुकाबला सना मकबूल और नेजी के बीच होगा। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टॉप 5 प्रतिभागियों में से घर से बाहर होने वाली सबसे पहली प्रतिभागी कृतिका मलिक होंगी। उनके बाद साई केतन एविक्ट होंगे और फिर रणवीर शौरी का पत्ता घर से साफ होगा। कहा जा रहा है कि नेजी शो के विजेता हो सकते हैं। हालांकि, यह तो आज शाम ही स्पष्ट हो पाएगा।

कृतिका के टॉप 5 में पहुंचने पर नाराज बिग बॉस फैंस
कृतिका मलिक के टॉप 5 में पहुंचने पर प्रशंसक नाराजगी जता रहे हैं और उन्हें जगह पर पहुंचने का हकदार नहीं मान रहे हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पत्रकार दीपक चौरसिया ने भी कृतिका के टॉप 5 में पहुंचने पर असहमति जताई है। दीपक चौरसिया भी इस बार के बिग बॉस ओटीटी में बतौर प्रतिभागी पहुंचे थे। वायरल वीडियो में वे कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें कृतिका टॉप 5 में पहुंचने की हकदार नहीं लग रही हैं।
विज्ञापन

फिनाले एपिसोड में नजर आएंगे सभी प्रतिभागी
अगर मीडिया रिपोर्ट्स में किए जा रहे दावे सही साबित होते हैं तो शो की ट्रॉफी सना मकबूल या नैजी में से कोई एक अपने साथ लेकर जाएगा। इस हफ्ते की शुरुआत में अरमान मलिक और लवकेश कटारिया मिड वीक एलिमिनेट हुए। लवकेश के लिए एल्विश भी जोर-शोर से प्रचार कर रहे थे, लेकिन वे फाइनलिस्ट में जगह नहीं बना पाए। मेकर्स ने कुछ घंटे पहले एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ ग्रैंड फिनाले की झलक देखने को मिली हैं। इसमें देखा जा सकता है कि सीजन 3 के सभी कंटेस्टेंट्स को फिनाले में बुलाया गया है और वह गेस्ट के तौर पर बैठे हैं, जबकि मौजूदा 5 कंटेस्टेंट्स स्टेज पर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें