फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2 fame Jiya Shankar: जिया की मां की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती, चमत्कार पर है विश्वास

Tue, 09 Apr 2024 01:00 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस ओटीटी 2 फेम जिया शंकर की मां की हालत काफी गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अभिनेत्री को चमत्कार पर विश्वास है और उन्होंने अपने सभी फैंस से ये खास गुजारिश की है।
विज्ञापन
जिया शंकर और उनकी मां - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री जिया शंकर कई टीवी धारावाहिक में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। लेकिन उन्हें प्रसिद्धी सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' से मिली। 'बिग बॉस' की वजह से उन्हें घर-घर में पहचाना जाने लगा। हालांकि 'बिग बॉस' के ग्रैंड फिनाले से सिर्फ तीन दिन पहले उन्हें शो से बाहर निकाल दिया गया था, लेकिन वो अपने फैंस के दिलों में आज भी खास जगह रखती हैं। वहीं अभिनेत्री की मां से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिया की मां की हालत काफी गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहरहाल, उनका इलाज चल रहा है। जिया ने अपने फैंस से गुजारिश की है कि वह उनकी मां के जल्द सही होने की दुआ मांगे।
विज्ञापन


जिया शंकर ने मां के लिए किया पोस्ट
जिया शंकर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, ''नमस्कार, आप सभी सही होंगे। मेरी मां (सुरेखा गवली) बेहद बिमार हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वह बेहद ही मुश्किल हालातों से गुजर रही हैं। मुझे यकीन है कि दुआएं चमत्कार कर सकती हैं। कृपया करके मेरी मां को अपनी दुआओं में शामिल रखें। यह इस समय मेरे लिए काफी मायने रखता है। बहुत बहुत धन्यवाद। भगवान आप सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। स्वस्थ रहिए।
विज्ञापन


फैंस ने मांगी दुआएं
सोशल मीडिया पर जिया शंकर के इस पोस्ट के बाद से ही फैंस लगातार अभिनेत्री की मां के लिए दुआ मांग रहे हैं। फैंस लगातार उन्हें मैसेज कर रहे हैं। एक फैन ने कहा, ''मेरी दुआएं आपके साथ हैं। आंटी जल्द ही सही हो जाएंगी। इस नोट के साथ फैन ने हार्ट इमोजी भी भेजा है।'' एक और फैन ने लिखा, ''मेरी तरफ से आपकी मां के लिए बहुत सारी दुआएं। अल्लाह उन्हें सेहत अदा करे आमीन और हिम्मत रखिए''

जिया खान का परिवार को लेकर खुलासा
'बिग बॉस ओटीटी 2' के दौरान जिया शंकर ने कई बार अपने परिवारजनों के बारे में खुलकर बातचीत की थी। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के प्रतियोगी एल्विश यादव से जिया ने अपने परिवार के बारे में खुलकर बात की थी। जिया ने बताया था, ''मेरे पिता ने मेरी मां, मेरे भाई और मुझे त्याग दिया था और वह और उनका भाई अपने नाम के साथ पिता का नाम नहीं लगाते हैं।'' जिया ने आगे अपने पिता के बारे में यह भी बताया था, ''जब वह सिर्फ 13 साल की थीं तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था।'' 'बिग बॉस ओटोटी 2' के घर पर जिया ने कई दोस्त बनाए। जिनमें एल्विश यादव के अलावा मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान भी शामिल है।
विज्ञापन



जिया का वर्कफ्रंट
जिया ने कई टीवी धारावाहिकों में बेहतरीन अभिनय किया है। जिनमें से फैंस को 'लाल इश्क', 'काटेलाल एंड संस' और 'पिशाचिनी' धारावाहिक बेहद पसंद है। इसके अलावा जिया ने कई फिल्मों में भी लाजवाब अभिनय से लोगों का दिल जीता है। फिल्म 'कनावू वरियाम' और 'हैदराबाद लव स्टोरी' में काम किया है।। इसके अलावा जिया ने रितेश देशमुख और जेनेलिया की फिल्म वेद में बेहतरीन काम से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। इसके अलावा जिया ने वेब सीरीज वर्जिन भास्कर 2 में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। जिया कई म्यूजिक वीडियोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें