फाइनल अपडेट का इंतजार कर रहे दर्शक
'बिग बॉस 20' से लव गिल के बाहर होने की अटकलों ने सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू कर दी है। लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या वह एलिमिनेट हुई हैं? इसे लेकर आज शनिवार को वीकएंड का वार एपिसोड के दौरान फाइनल अपडेट मिलने की उम्मीद है।
लव गिल के एविक्शन की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मगर, सोशल मीडिया पर दर्शकों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है।
क्या लव गिल बिग बॉस 20 से बाहर हो गई हैं?
28 नवंबर को सोशल मीडिया पर चल रहे वायरल पोस्ट मुताबिक, लव गिल को 'बिग बॉस 20' से बाहर कर दिया गया है। 'द खबरी' के ऑफिशियल X हैंडल ने उनके एलिमिनेशन के बारे में अपडेट शेयर करते हुए लिखा, 'लव गिल घर से बाहर हो गईं'। इस पोस्ट पर कुछ यूजर्स खुशी जाहिर कर रहे हैं और लिख रहे हैं, 'आज की सबसे शानदार खबर है'। वहीं, लव के फैंस निराश हैं और लिख रहे हैं, 'अब यह सीजन बहुत बोरिंग होने वाला है'।
इस वीक कौन-कौन नॉमिनेट है?
बता दें कि लव गिल उन छह प्रतिभागियों में शामिल हैं,जिन्हें बिग बॉस 20 के 12वें वीक में घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है। बाकी पांच कंटेस्टेंट जिन्हें ऑडियंस के वोट का सामना करना पड़ रहा है, वे हैं स्काउट, कनिका मान, गुल्लू, माही विज और आम्रपाली दुबे। नॉमिनेशन का एलान 24 नवंबर को आए एपिसोड 80 में एक टास्क के बाद किया गया था। वहीं, स्काउट को 'बिग बॉस' ने पहले ही एक एपिसोड में सजा के तौर पर पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया था। बता दें कि 'बिग बॉस 20' को जियो हॉटस्टार और कलर्स पर देखा जा सकता है।