फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: 'मैं बाबा हूं...काजी बाबा', रियलिटी शो में तौकीर ने किया दावा! जो कहा, वह जानकर उदिति रह गईं हैरान

Thu, 26 Nov 2026 04:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Bigg Boss 20: बिग बॉस में काजी तौकीर ने अपनी सुरीली आवाज से खूब दिल जीता है।
  • मगर, यहां आकर उनकी एक और प्रतिभा सामने आई है।
  • काजी तौकीर ने दावा किया है कि वे बाबा हैं। उन्होंने यह बात जब उदिति के सामने कही तो वे हैरान रह गईं। 
विज्ञापन
उदिति-काजी तौकीर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। कभी अपनी गायिकी से दिल जीतते हैं, तो कभी अपनी नेकदिली से। एक मजबूत प्रतिभागी के तौर पर शो का हिस्सा बने काजी तौकीर का कहना है कि वे बाबा हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

काजी तौकीर ने क्या कहा?
जियो हॉटस्टार ने इंस्टाग्राम पर 'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो शेयर किया है। इसमें काजी और उदिति बात करते दिख रहे हैं। तभी अचानक काजी बताते हैं कि वे बाबा हैं। 
काजी कहते हैं, 'मैं काजी बाबा हूं'। इस पर उदिति कहती हैं, 'ऐसे कैसे काजी जी'? काजी कहते हैं, 'मेरा कुछ कनेक्शन है, अलग सोसाइटी से। किसी और प्लैनेट से।' इसके बाद काजी उदिति की आंखों की तरफ देखकर कुछ बताते हैं। उदिति हैरान रह जाती हैं। इसके बाद काजी जिम एरिया में जाकर आसमान की तरफ देखकर चिल्लाते हुए कहते हैं, 'मैं बाबा हूं। काजी बाबा'। 
 

उदिति-काजी तौकीर - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस बोले- 'काजी बाबा बेस्ट हैं'
काजी के इस नए टैलेंट के बारे में जानने के बाद नेटिजंस कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ईस्ट या वेस्ट, काजी बाबा इज द बेस्ट'। एक यूजर ने लिखा है, 'काजी तौकीर वन मैन आर्मी हैं'। एक यूजर ने लिखा है, 'हंसाने के मामले में काजी के आगे कोई नहीं है'। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि काजी की भाषा कितनी प्यारी है। वहीं, कुछ उन्हें ही शो का विनर बता रहे हैं।



विज्ञापन

काजी ने बताया- माही का सबसे बड़ा दुश्मन कौन?
एक और प्रोमो में काजी और माही विज बात करते दिखे। माही से काजी कहते हैं, 'आपको एक बात बता देता हूं आपके बारे में। मेरा बाबा मोड ऑन हो गया है। आपकी सबसे बड़ी दुश्मन लड़कियां हैं। सच है या झूठ है? माही विज कहती हैं, 'सच है'।
इसके बाद काजी कहते हैं, 'आपको एसजी मर्द पसंद हैं। मतलब 'सोबर-गोबर'। जहां सोबर होना है, वहां सोबर हों। आपकी बड़ी इज्जत करें। मगर, जहां रफ होना है, वहां रफ हो जाएं। राउडी। दोनों तरह के मर्द पसंद हैं। एसजी मर्द समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं'।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें