बिग बॉस 18 का नया प्रोमो इसकी आधिकारिक सोशल मीडिया साइट पर सामने आ चुका है, जिसमें मल्लिका शेरावत, तृप्ती डिमरी और राजकुमार राव वीकेंड के वार में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा भारती, सुदेश और कृष्णा कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं।
6 अक्टूबर से शुरू हुआ बिग बॉस 18 दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। नए फॉर्मेट और लगातार ड्रामे के साथ, यह सीजन रोमांचक होता जा रहा है। इस वीकेंड घर के अंदर पहला वीकेंड का वार होगा और प्रतियोगियों को सरप्राइज देने के लिए सलमान खान के साथ लाफ्टर शेफ के कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी और भारती सिंह शामिल होंगे। यह सितारों से सजी रात होने वाली है क्योंकि फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की स्टारकास्ट भी नजर आएगी।
विज्ञापन
बिग बॉस के घर होगा धमाल
कलर्स टीवी द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए नए प्रोमो में सलमान खान को दर्शकों को चिढ़ाते हुए दिखाया गया है- "क्या होगा फ्यूजन में जब आपके पसंदीदा शो बिग बॉस में लगेगा तड़का?" इसके बाद क्लिप में भारती सिंह को बिग बॉस 18 के घर के अंदर दिखाया गया है, जिसमें कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी स्टैंड-अप कॉमेडी करते मजर आ रहे हैं।
बिग बॉस के घर में होगा विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का प्रमोशन
द ग्रेट इंडियन कपिल शो से कॉमेडिन और अभिनेता कृष्णा अभिषेक चुटकी लेते हुए कहते हैं, "बिग बॉस में आना आसान नहीं है बॉस, जिस पर बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट जोर से हंसते दिखाई देते हैं। इसके अलावा प्रोमो में फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की स्टारकास्ट भी नजर आई। मल्लिका शेरावत को राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के साथ होस्ट सलमान खान के साथ मंच साझा करते हुए दिखाया गया है। विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की जोड़ी अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए बिग बॉस के घर मौजूद होगी, जो आज 11 अक्टूबर रिलीज हुई है। यह वीकेंड बिग बॉस 18 का पहला वीकेंड का वार होगा। जो दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है।
विज्ञापन
इस बार बिग बॉस 18 भी सलमान खान द्वारा होस्ट किया जा रहा है। रियलिटी शो के प्रतियोगियों की बात करें तो इस बार शो में करण वीर मेहरा, श्रुतिका अर्जुन, हेमा शर्मा, एलिस कौशिक, सारा अरफीन खान, अरफीन खान, शिल्पा शिरोडकर, शहजादा धामी, चाहत पांडे, विवियन डीसेना के अलावा भी कई कंटेस्टेंट हैं।