फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में टॉयलेट को लेकर घमासान, विवियन पर हमलावर हुईं चाहत

Sun, 03 Nov 2024 09:08 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 18:  ‘बिग बॉस 18’ के घर में टॉयलेट को लेकर विवियन और चाहत के बीच जंग छिड़ गई है। विवियन के आरोपों पर आग बबूला हुईं चाहत प्रोमो में उन्हें जमकर फटकार लगाते हुए नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन
विवियन डीसेना और चाहते पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘बिग बॉस 18’ के घर में रोज नए-नए मुद्दों को लेकर बहस बाजी छिड़ रही है। दोस्त दुश्मन बन रहे हैं और जिनसे नहीं बनती वो दोस्त हो रहे हैं। खैर, वर्षों से चले आ रहे इस खेल की खूबसूरती भी यही है। हाल ही में निर्माताओं ने इसका नया प्रोमो जारी किया, जिसमें टॉयलेट को लेकर घमासान छिड़ा हुआ है। दरअसल, नए प्रोमो में चाहत पांडे और विवियन डीसेना के बीच वॉशरूम के फर्श पर सफाई ना करने को लेकर झड़प हुई। विवियन के इस दावे को सुनकर चाहत भड़क गईं और  उन पर चिल्लाईं और उन्हें झूठा कहा। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
विज्ञापन


विवियन ने क्या कहा?
निर्माताओं द्वारा साझा किए गए नए प्रोमो में, विवियन एलिस को चाहत की आदतों के बारे में बताते हुए दिखाई दिए। विवियन ने कहा कि चाहत ने वॉशरूम का इस्तेमाल किया था और वह सबसे आखिर में निकली थीं। उन्होंने कहा कि फर्श पर गंदगी है और टॉयलेट सीट को फ्लश नहीं किया गया था। 
Yash: बेटे यथर्व के बर्थडे पर खुलकर नाचे यश, पत्नी राधिका ने साझा किया वीडियो, प्रशंसक बोले- शानदार डांस
विज्ञापन


विवियन पर भड़कीं चाहत
इसके बाद एलिस ने चाहत को वॉशरूम की स्थिति के बारे में बताया। चाहत ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि उसने केवल शॉवर लिया और शौचालय का उपयोग किए बिना चली गई। इसके बाद, वह किचन एरिया में दिखीं, जहां उन्होंने विवियन को उन पर बेबुनियाद आरोप लगाने के लिए फटकार लगाई। उन्होंने कहा, "गंदगी खुद फैलाओ और मेरा नाम लगा दो! इतनी हिम्मत हो ना सीधे बात किया करो। लोग ले जाकर मत पूछो। मेरे ऊपर झूठा इल्जाम लगाना मत विवियन डीसेना। झूठा इंसान!"

प्रशंसकों ने दी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर इस पोस्ट पर चाहत के प्रशंसकों ने कमेंट करते हुए उनका पक्ष लिया। प्रशंसकों ने कहा कि विवियन पहले दिन से ही उन्हें निशाना बना रहे हैं। कई प्रशंसकों ने कहा कि विवियन उनसे सीधे नहीं भिड़ रहे हैं। यह एपिसोड आज रात प्रसारित होगा। 
Bhai Dooj 2024: भाई बहन के प्यार को दिखाती हैं ये फिल्में, भाई दूज के त्योहार को बना देंगी और भी खास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें