फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tom Holland: अपनी प्रेमिका को गूगल पर क्यों सर्च करते हैं ‘स्पाइडर-मैन’? वजह आपको भी कर देगी हैरान

Sun, 03 Nov 2024 03:34 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘स्पाइडर-मैन’ से मशहूर हुए अभिनेता टॉम हॉलैंड अपनी प्रेमिका जेंडया को गूगल पर सर्च करते हैं। अभिनेता ने इसके पीछे की जो वजह बताई उसने सभी को चौंका दिया। आइए जानते हैं वह अपनी प्रेमिका को गूगल पर क्यों सर्च करते हैं?
 
विज्ञापन
टॉम हॉलैंड और जेंडया - फोटो : इंस्टाग्राम @tomholland2013
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘स्पाइडर-मैन’ फेम टॉम हॉलैंड और उनकी गर्लफ्रेंड के जेंडया के बारे में तो सभी जानते हैं। टॉम को कई मौकों पर जेंडया का विशेष रूप से ख्याल रखते हुए देखा गया है। हाल ही में टॉम ने साझा किया कि जेंडया को कभी-कभी गूगल पर सर्च करते हैं। इसके पीछे कि जो वजह टॉम ने बताई उसने प्रशंसकों को हैरान कर दिया और उनका दिल पिघल गया।
विज्ञापन


गूगल पर गर्लफ्रेंड को क्यों सर्च करते हैं टॉम?
पीपल की रिपोर्ट के अनुसार टॉम ने साझा किया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड जेंडया को गूगल पर इसलिए सर्च करते हैं, क्योंकि वह पता लगा सकें कि वह ठीक हैं या नहीं। स्पाइडर-मैन अभिनेता ने कहा, "मैंने आखिरी बार जेंडया के बारे में गूगल किया था।" उन्होंने आगे कहा, "मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं और जब मैं इसका इस्तेमाल नहीं कर रहा होता हूं तो मैं इसे डिलीट कर देता हूं, कभी-कभी यह थोड़ा चिंताजनक होता है, लेकिन मैं यह देखने के लिए सर्च करता हूं कि क्या सब कुछ ठीक है और यह सुनिश्चित करने के लिए कि हम सभी ठीक हैं। इसलिए मैं उसे थोड़ा गूगल करता हूं और समाचार देखता हूं और मैं कहता हूं, 'वह ठीक है।”
Nia Sharma: वर्चुअल तरीके से भाई दूज मनाएंगी निया शर्मा! भाई के साथ साझा करती हैं भावनात्मक रिश्ता
विज्ञापन


जेंडया की करते हैं काफी परवाह
हाल ही में  न्यूयॉर्क शहर में अपने ब्रांड की लॉन्च पार्टी में उन्हें जेंडया की परवाह करते हुए देखा गया। एक वायरल क्लिप में, अभिनेता को जेंडया को उनके चारों ओर मौजूद प्रशंसकों से बचाते हुए देखा जा सकता है। 

टॉम हॉलैंड और जेंडया की लव स्टोरी
वर्ष 2017 में ‘स्पाइडर-मैन: होमकमिंग’ में साथ काम करते हुए दोनों मिले और वर्ष 2021 में डेटिंग शुरू की। हालांकि, इस जोड़े ने अपने रिश्ते को गुप्त रखा। हालांकि, दोनों ने अपनी भावनाओं को जाहिर करने में भी संकोच नहीं किया।
Singham Again: 'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर की अदाकारी को मिल रही है तारीफ, जान्हवी कपूर ने भी दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें