फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: 'बिग बॉस 16' के विनर को लेकर साजिद खान ने की भविष्यवाणी, कहा- उसकी फैन फॉलोइंग...

Fri, 10 Feb 2023 05:12 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, साजिद खान एक शो 'बिग बज' में नजर आए, जिसे फेमस कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक होस्ट करते हैं। इस शो में साजिद  'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट से बात करते नजर आ रहे हैं। इसी शो में कृष्णा अभिषेक ने साजिद से बिग बॉस 16 के विनर को लेकर सवाल किया।
विज्ञापन
बिग बॉस 16 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के भाईजान का शो 'बिग बॉस 16' अब फिनाले की तरफ आगे बढ़ रहा है। इस सप्ताह के अंत तक दर्शकों को शो का विनर मिल जाएगा। सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 16' के विनर को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है। फैंस के बीच प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे के नाम को लेकर बहस छिड़ी हुई है। वहीं, 'बिग बॉस 16' के घर में पिछले दिनों दर्शकों ने यह साफ इशारा किया था कि बाहर शिव को लेकर हवा चल रही है। ऐसे में साजिद खान का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'बिग बॉस 16' के विनर को लेकर भविष्यवाणी करते दिखाई दे रहे हैं।

 

विज्ञापन

साजिद खान - फोटो : social media
हाल ही में, साजिद खान एक शो 'बिग बज' में नजर आए, जिसे फेमस कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक होस्ट करते हैं। इस शो में साजिद  'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट से बात करते नजर आ रहे हैं। इसी शो में कृष्णा अभिषेक ने साजिद से बिग बॉस 16 के विनर को लेकर सवाल किया।  कृष्णा ने पूछा, उनके हिसाब से इस सीजन में कौन विनर होंगे?
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MC STAN (@stan_editor13)

">http://

एमसी स्टैन - फोटो : social media

कृष्णा के इस सवाल पर साजिद ने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि एमसी स्टैन हैंड्स डाउन विनर हैं। उसकी फैन फॉलोइंग बहुत स्ट्रॉन्ग है, बहुत स्ट्रॉन्ग।' ऐसे में फैंस ने साजिद को निशाने पर लेते हुए कह डाला कि वह अपनी मंडली को सपोर्ट कर रहे हैं। बीतें दिनों ‘बिग बॉस’ के घर में मीडिया पहुंची और शिव से पूछा था कि क्या अगर वह जीतते हैं तो अपनी ट्रॉफी स्टैन को देंगे? इस पर शिव ने कहा, ‘वह मेरा दोस्त है, अगर वह जीतता है तो मुझे अच्छा लगेगा, लेकिन मैं जीतूंगा तो मुझे ज्यादा अच्छा लगेगा।’

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

">http://
विज्ञापन

प्रियंका चौधरी - फोटो : social media

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर भी चर्चा काफी तेज है कि 'बिग बॉस 16' का फिक्स्ड विनर कोई और नहीं, बल्कि प्रियंका चाहर चौधरी हैं। प्रियंका को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सपोर्ट देखने को मिल रहा है। शो के एक्स कंटेस्टेंट भी प्रियंका को वोट करने की अपील करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब यह देखना मजेदार है कि सोशल मीडिया पर उड़ती ये अफवाह कितनी सच हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें