फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: लखनऊ का नाम बदलने पर फूटा उर्फी जावेद का गुस्सा, धर्म को लेकर कही यह बड़ी बात

Fri, 10 Feb 2023 04:34 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब एक बार फिर उर्फी ने  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाम बदलने के डिबेट पर अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही धर्म के लेकर भी बड़ी बात कही है।
विज्ञापन
उर्फी जावेद - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने अतरंगी कपड़ों से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आए दिन उर्फी अपने कपड़ों या अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्फी किसी भी मुद्दे पर अपनी राय देने से पीछे नहीं हटती हैं फिर चाहे उन्हें इसका खामियाजा ही क्यों न चुकाना पड़े। अब एक बार फिर उर्फी ने  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाम बदलने के डिबेट पर अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही धर्म को लेकर भी बड़ी बात कही है।

विज्ञापन

उर्फी जावेद - फोटो : social media

हाल ही में, उर्फी ने ट्विटर पर लखनऊ के नाम बदलने पर अपना रिएक्शन दिया और अपनी इस ट्वीट के साथ एक न्यू वेब साइट की स्टोरी की हेडलाइन को शामिल किया है, जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ के नाम बदलने वाले बयान को लेकर था। उर्फी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कोई इसका फायदा बताओ, मैं एक लोकतांत्रिक राष्ट्र में रहना चाहती हूं, न कि हिंदू और मुस्लिम राष्ट्र में।'

Bollywood: अपनी ही फिल्म की हीरोइनों पर दिल हार बैठे थे ये बॉलीवुड डायरेक्टर्स, फिर क्यों नहीं हो पाए एक?

 

उर्फी जावेद - फोटो : social media
 उर्फी के इस बयान के बाद उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि उर्फी को इस ट्रोलिंग से ज्यादा फर्क नहीं पड़ा क्योंकि आए दिन वह सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं।  एक ट्विटर यूजर ने उर्फी के इस ट्वीट पर कमेंट कर लिखा है, 'गुलामी से आजादी का अनुभव होगा। केवल एक राष्ट्रवादी ही इसे समझ सकता है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि- 'अगर आप नेचुरल हैं, तो क्यों परेशान हो रही हो, इसका फायदा है तभी तो चेंज हो रहा है।'
 

Faida batao koi Iska ? I want to stay In a democratic rashtra ! Neither Hindu rashtra nor muslim rashtra . pic.twitter.com/uDPwj4d2xr

— Uorfi (@uorfi_) February 9, 2023

 

 

विज्ञापन

उर्फी जावेद - फोटो : social media
बता दें कि लखनऊ का नाम बदलने का मुद्दा यूपी सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के उस हालिया बयान के बाद से गर्माया है, जिसमें उन्होंने कहा, 'पहले लखनऊ का नाम लक्ष्मण नगरी था।' बता दें कि इससे पहले भी उर्फी को कई पॉलिटिकल मुद्दों पर अपनी राय देते देखा गया है। उर्फी के फैंस तो उनका पूरा समर्थन करते हैं, लेकिन अन्य यूजर्स उन्हें ट्रोल करने का कोई मौका भी नहीं छोड़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें