फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 Years Of Bidaai: 'बिदाई' को 50 साल पूरे, इसी फिल्म की वजह से जितेंद्र की जिंदगी में आईं शोभा, जानें कैसे?

Wed, 09 Oct 2024 11:39 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 1974 में जितेंद्र और लीला चंदावरकर की फिल्म 'बिदाई' आई थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। यह फिल्म जितेंद्र की पेशेवर और निजी जिंदगी, दोनों ही तरीकों से खास रही।
विज्ञापन
'बिदाई' के 50 साल पूरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'बिदाई' की रिलीज को आज बुधवार 9 अक्तूबर को 50 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 9 अक्तूबर 1974 में रिलीज हुई थी। एल वी प्रसाद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जितेंद्र के साथ लीला चंदावरकर की जोड़ी जमी थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। यह फिल्म जितेंद्र के लिए निजी तौर पर भी यादगार है, क्योंकि इस फिल्म के बाद और इसी फिल्म के कारण उनकी जिंदगी में पत्नी शोभा आईं। आइए जानते हैं कैसे..

विज्ञापन

रिजेक्ट कर दी थी फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'बिदाई' में राजेश खन्ना को लेने का ख्याल था। सबसे पहले राजेश खन्ना को ही यह फिल्म ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। काका ने फीस के चलते फिल्म नहीं की। उन्होंने जो रकम मांगी थी वह नहीं मिली तो उन्होंने ऑफर रिजेक्ट कर दिया।
Nayanthara-Vignesh: नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी नयनतारा-विग्नेश के शादी की डॉक्यूमेंट्री, इतना होगा इसका रन टाइम
 

शोभा से किया था ये वादा
इस फिल्म की रिलीज के दौरान जितेंद्र शोभा को डेट कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने गर्लफ्रेंड शोभा से वादा किया था कि अगर 'बिदाई' हिट होती है तो वे उनसे शादी कर लेंगे। जितेंद्र के मुंह से निकली बात मानो सच साबित हुई और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। जितेंद्र और शोभा की शादी हो गई।
National Film Awards: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने पर गदगद हुए सितारे, पवन ने भारतीय सेना को दिया श्रेय
 
विज्ञापन

करियर के लिए साबित हुई मील का पत्थर
अभिनेता जितेंद्र के करियर के लिए भी यह फिल्म एक मील का पत्थर साबित हुई। इसी फिल्म ने उनके करियर की डूबती नैया बचा ली। यह 1971 में फिल्म 'कारवां' के बाद 3 साल बाद अभिनेता की कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। फिल्म 'बिदाई' की शूटिंग के दौरान जितेंद्रे के पास काम नहीं था। इसके अलावा कहा जाता है कि यह फिल्म लीला चंदावरकर से पहले परवीन बाबी को ऑफर की कई थी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था।
Kichcha Sudeep: नार्थन की फिल्म में काम करने वाले हैं किच्चा सुदीप? जानिए निर्देशक ने क्या कहा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें