फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khesari Lal Yadav: खेसारी के नए गाने 'दीवाना बदमाश हो जाई' की झलक देख, सोशल मीडिया पर प्रशंसक हुए दीवाने

Thu, 24 Oct 2024 06:46 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार



भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव लगातार कई हिट गाने अब तक दे चुके हैं। कल उनका एक और गाना रिलीज होने को है। इसकी जानकारी खेसारी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी। 
 
विज्ञापन
खेसारी लाल यादव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्मों के सबसे हिट कलाकारों में से एक हैं। वह जितना अच्छा अभिनय करते हैं, उतने ही अच्छे गायक भी हैं। अब तक वह कई हिट गीत भोजपुरी दर्शकों को दे चुके हैं। अब एक और गीत के साथ वह हाजिर हैं। जानिए, इस गाने के बारे में।

विज्ञापन

 

नए गाने में बने हैं बदमाश 
खेसारी ने अपने नए गाने को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- 'दीवाना बदमाश हो जाई, कल सुबह 6.30 बजे।' इस गाने के वीडियो में वह हाथ में बंदूक लिए एक आदमी को गोली मारते हुए नजर आ रहे हैं। फिर वह गाने की हीरोइन के पास जाकर जोर-जोर से हंसते हैं। इससे जाहिर होता है कि खेसारी इस गीत में एक बादमाश हैं। लेकिन वह बदमाश बने क्यों? इसका पता तो पूरा गाना देखकर ही चलेगा। इस गाने में उनके साथ प्रिया रघुवंशी नजर आ रही हैं। 

कुछ ही घंटों में मिले लाखों में व्यूज 
जैसे ही खेसारी ने इस गाने की पहली झलक इंस्टाग्राम पर डाली तो कुछ ही घंटों में फैंस ने उन पर अपना प्यार लुटा दिया। उनके इस गाने को 6 लाख से अधिक व्यूज और 47, 883 लाइक्स मिले हैं। धीरे-धीरे यह संख्या और भी बढ़ती हुई नजर आएगी क्योंकि खेसारी के सभी गानों को लाखों में व्यूज मिलते हैं। इससे उनकी प्रसिद्धि का पता चलता है। 
विज्ञापन

टीम की मेहनत लाई है रंग 
खेसारी ने जहां इस गाने को गाया है, वहीं 'दीवाना बदमाश हो जाई' के लिरिक्स अखिलेश बाबा ने लिखे हैं। कोरियोग्राफर प्रेम शर्मा हैं। इस पूरी टीम की मेहनत सच में रंग लाती हुई नजर आ रही है क्योंकि जैसा रेस्पॉन्स इस गाने को मिला, उससे लगता है कि 'दीवाना बदमाश हो जाई' भी सुपरहिट साबित होगा। इस गाने के अलावा खेसारी कई और प्रोजेक्ट्स में भी व्यस्त हैं। इसमें उनकी चर्चित फिल्म 'राजा राम' भी शामिल है।  इस फिल्म को लेकर खेसारी लाल यादव बहुत ही अधिक उत्सक हैं।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें