फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rani Chatterjee: भोजपुरी इंडस्ट्री में रानी चटर्जी को हुए 21 साल, इस डेब्यू फिल्म से रातोंरात बन गईं सुपरस्टार

Mon, 04 Nov 2024 01:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रानी चटर्जी को भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री हैं। इस इंडस्ट्री में उन्हों दो दशक से अधिक हो गए हैं। आज सोमवार को रानी ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर अपने सिनेमा के सफर को याद किया है।
विज्ञापन
'ससुरा बड़ा पैसावाला' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाकारा रानी चटर्जी को भोजपुरी सिनेमा में काम करते हुए 21 साल पूरे हो गए हैं। रानी ने फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसावाला' से वर्ष 2003 में अपना अभिनय सफर शुरू किया। यह फिल्म इतनी हिट रही कि रानी डेब्यू फिल्म के साथ ही रातोंरात सुपरस्टार बन गईं। इस फिल्म की रिलीज को 21 साल हो गए हैं और इसी के साथ रानी के करियर को भी। रानी ने अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 2 Vs Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 2' से कितना आगे निकली 'भूल भुलैया 3'? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

'ससुरा बड़ा पैसावाला' - फोटो : इंस्टाग्राम
साझा किया पोस्ट
रानी चटर्जी ने अपनी पहली फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसावाला' के कुछ सीन साझा किए हैं। इसके साथ लिखा है, 'ससुरा बड़ा पैसा वाला एकमात्र भोजपुरी की ऐसी फिल्म है, जिसने सिनेमाघरों में 65 हफ्ते निकाले। कहीं 25 कहीं 50। फिल्म का निर्माण 3 नवंबर 2003 हुआ था और फिल्म सिनेमाघर में 2004 में लगाई गई। आज मेरी पहली फिल्म को 21 साल पूरे हो गए हैं और साथ-साथ मुझे भी भोजपुरी इंड्रस्टी में 21 साल पूरे होते हैं'।
Vijay 69: 'हिंदी मीडियम लड़का हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा', अनिल कपूर ने की अनुपम खेर की तारीफ

'ससुरा बड़ा पैसावाला' - फोटो : इंस्टाग्राम
दर्शकों का जताया आभार
रानी ने आगे लिखा है, 'अजय सर और केके सर को दिल से धन्यवाद। मैं उन्हीं की खोज हूं। पूरी फिल्म इंड्रस्टी और अपने दर्शकों की आभारी हूं, इन सभी के बिना 21 साल निकलना मुमकिन नहीं था। प्यार बनाए रखिए, ताकि मैं और 20 साल काम कर सकूं'। पोस्ट पर रानी के फैंस प्यार जता रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये फिल्म आज भी फेवरेट है। इसे कितना भी देखो मन नहीं भरता'।
 
विज्ञापन

'ससुरा बड़ा पैसावाला' - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
रानी चटर्जी ने अपनी डेब्यू फिल्म में मनोज तिवारी के साथ दिखाई दीं। 'ससुरा बड़ा पैसावाला' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था। दरअसल 30 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था और यह रिकॉर्ड बनाने वाली यह पहली भोजपुरी फिल्म थी।
Sunny Leone: सनी लियोनी और डेनियल वेबर ने दूसरी बार रचाई शादी, बच्चों के सामने दोहराईं जीने-मरने की कसमें!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें