रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ ने दिवाली पर सिनेमाघरों में धमाका किया और एक अच्छी शुरुआत की। इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर जैसे कई दिग्गज सितारे शामिल हैं। हालांकि, ‘सिंघम अगेन’ बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का सामना कर रही है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने तीन दिनों में 121 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
‘सिंघम अगेन’ ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार
‘सिंघम अगेन’ ने ओपनिंग डे पर 43.5 करोड़ रुपये की कमाई की। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म में शनिवार को थोड़ी गिरावट देखी गई, लेकिन फिर भी लगभग 42.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म ने 35 करोड़ की कमाई की और सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
Baby John Taster Cut OUT: कभी नहीं देखा होगा वरुण धवन का यह अवतार, बेबी जॉन के टीजर में खूब दिखा एक्शन
कब तक ओटीटी पर आएगी फिल्म?
हालांकि, फिल्म को रिलीज हुए कुछ दिन ही हुए हैं ,लेकिन प्रशंसकों को इसके ओटीटी पर आने का भी इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म दिसंबर के अंत तक ओटीटी पर रिलीज की जा सकती है। कथित तौर पर फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मंडे टेस्ट होगा अहम
फिल्म सोमवार को कैसा प्रदर्शन करेगी यह काफी महत्वपूर्ण होगा। दिवाली की छुट्टियों के बाद इसे अपनी गति बनाए रखने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सिंघम अगेन दुनिया भर में 2,000 से अधिक स्क्रीन पर दिखाई जा रही है। सोमवार का कलेक्शन यह निर्धारित करेगा की यह अपने अच्छे प्रदर्शन को बरकरार रख पाती है या नहीं।
BO Report: 'भूल भुलैया 3' से कार्तिक आर्यन के नाम जुड़ा ये रिकॉर्ड, सिंघम अगेन की कमाई पर बजट बना जी का जंजाल