मोनालिसा और विक्रांत सिंह की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। इन्होंने प्रेम विवाह रचाया। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने रियलिटी शो बिग बॉस में शादी रचाई। अब अचानक मोनालिसा लव मैरिज में पछताती नजर आ रही हैं। आप कुछ गलत समझें उससे पहले बता दें कि हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल, मोनालिसा का नया गाना रिलीज हुआ है। इसका टाइटल है, 'लव मैरिज में भारी नुकसान हो गैल'।