अभिनेता विवेक ओबेरॉय की फिल्मी यात्रा उतार-चढ़ावों से भरी रही है। कई शानदार फिल्मों में नजर आने के बाद अचानक वे इंडस्ट्री से गायब हो गए। फिल्मी परिवार से होकर भी उन्होंने ऐसा समय देखा, जब उनके पास कोई फिल्म नहीं रही। हाल ही में अभिनेता अपने करियर के संघर्ष और फिल्म इंडस्ट्री के मिजाज पर बात करते नजर आए। उन्होंने इंडस्ट्री को एक बेहद असुरक्षित जगह बताया है।