रक्षाबंधन स्पेशल सॉन्ग लेकर आए खेसारी
खेसारी लाल यादव अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी गायिकी के लिए भी फैंस के बीच लोकप्रिय हैं। अक्सर उनके रोमांटिक गाने रिलीज होते हैं, मगर आज उन्होंने रक्षाबंधन फेस्टिवल स्पेशल गाना दर्शकों को दिया है, जिसमें भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरती को दिखाया गया है। 'बहिनी के प्यार' गाने को खेसारी लाल यादव और राज नंदिनी ने गाया है। इसके बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं। यह गाना खेसारी लाल यादव और रितु चौहान पर फिल्माया गया है।
दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
खेसारी लाल यादव की फिलम 'अग्निपरीक्षा' का पोस्टर रिलीज हो चुका है। हालांकि, इसकी रिलीज डेट को लेकर अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। फिलहाल फिल्म के आज रिलीज हुए गाने पर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, 'इंटरनेशनल स्टार हैं खेसारी लाल। बहुत खूबसूरत गाना'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रक्षाबंधन पर यह गाना रिलीज करके आपने दिल जीत लिया है'।