फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khesari Lal Yadav: सावन के महीने में भक्ति और मस्ती से भरपूर खेसारी का गाना 'गेरुआ कलर' रिलीज, मिले इतने व्यूज

Mon, 28 Jul 2025 04:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव सावन के पवित्र महीने में अपना नया गाना लेकर आए हैं। यह गाना सावन की मस्ती और भक्ति में सराबोर करने वाला है।
विज्ञापन
खेसारी का गाना 'गेरुआ कलर' - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव अपने अभिनय को लेकर जितने चर्चा में रहते हैं, गायिकी को लेकर भी उतने ही लोकप्रिय हैं। एक के बाद एक नए गानों की सौगात खेसारी फैंस को देते रहते हैं। यूं तो अधिकांश उनके रोमांटिक गाने ही रिलीज होते हैं, मगर पवित्र सावन माह में वे भक्ति से सराबोर गाना लेकर आए हैं, जिसमें मस्ती भी भरपूर है। 

विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार खेसारी ने दिया फैंस को तोहफा
खेसारी लाल यादव का गाना 'गेरुआ कलर' आज सोमवार 28 जुलाई को रिलीज हो गया। इस गाने को खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कड़ ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है। गाने को लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। केपी पांडे ने इसे कंपोज किया है। आज पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार को खेसारी का यह गाना फैंस के लिए तोहफे ने कम नहीं है।

दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
खेसारी लाल यादव ने पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'सावन की मस्ती और भक्ति से भरपूर गाना 'गेरुआ कलर' रिलीज हो गया है'। इस गाने को ग्लोबर म्यूजिक जंक्शन-भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को यूट्यूब पर अब तक करीब ढाई लाख व्यूज मिल चुके हैं। दर्शकों से इस गाने को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। 
विज्ञापन

ज्योति दास के साथ दिखी कमाल की केमिस्ट्री
यह गाना खेसारी लाल यादव और ज्योति दास पर बड़ी खूबसूरती से फिल्माया गया है। दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में दिखाया गया है कि खेसारी की हीरोइन उनसे गेरुआ रंग की साड़ी लाने को कहती हैं, जिसे वे लाना भूल जाते हैं। इसके बाद दोनों के बीच नोंकझोंक होती है। गाने पर एक यूजर ने लिखा, 'आज तीसरा सोमवारी को खेसारी भैया का नया गाना आया है। लाजवाब है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'गजब का गाना है खेसारी भैया'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें